Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में 10 हजार बोरी गेहूं भीगा, जमकर ओले गिरे:वाराणसी में धूल भरी आंधी, यूपी में बिजली गिरने से 5 की मौत

    20 hours ago

    2

    0

    यूपी में मौसम फिर से बदल गया है। मथुरा में शुक्रवार शाम होते ही जमकर ओले गिरने लगे। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कोसीकला अनाज मंडी में 10 हजार बोरियों में रखा 5 हजार क्विंटल गेहूं बारिश में भीग गया। वाराणसी में भी दोपहर को धूल भरी आंधी चली। इसके बाद पानी बरसने लगा। इससे पहले प्रयागराज, जौनपुर, कौशांबी, भदोही और नोएडा समेत 7 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। आकाशीय बिजली गिरने से बीते 24 घंटे में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें वाराणसी में सरकारी टीचर, उनकी पत्नी के अलावा चित्रकूट के 2 लोग और ललितपुर का एक व्यक्ति है। कानपुर समेत 15 शहरों में बादल छाए रहे। दोपहर से ही तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। अरब सागर से नमी लेकर आ रही पछुवा हवाओं से बेमौसम बारिश का नया दौर शुरू होगा। शनिवार को लखनऊ-कानपुर समेत 35 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है। जबकि, 55 जिलों में 60 किमी की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान में 3-5°C तक की गिरावट आ सकती है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में 2 दिन की बेमौसम बारिश के बाद गुरुवार को मौसम साफ रहा। बांदा सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.2°C रिकॉर्ड किया गया। 19°C न्यूनतम तापमान के साथ बिजनौर सबसे ठंडा जिला रहा। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा - 3 और 7 अप्रैल को लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसका पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यांचल और बुंदेलखंड में ज्यादा असर देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण तेज हवाएं चलेंगी। बारिश होगी। ओले गिरेंगे। तापमान में 5°C की गिरावट आएगी। मौसम की तस्वीरें देखिए- कहां-कहां बारिश हुई काशी में दंपती, चित्रकूट-ललितपुर में 3 की मौत 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? बेमौसम बारिश और तेज हवा से फसलों को नुकसान बेमौसम बारिश और तेज हवा से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सीएम योगी ने प्रभावित किसानों का हाल जाना था। अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी। सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए थे। कहा था- किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। फसल नुकसान का आकलन करें और जल्द किसानों को मुआवजा दिलाएं। 15 दिनों में 15 हजार किसानों की फसलें खराब हुईं यूपी सरकार के मुताबिक, पिछले 15 दिनों में 15 हजार किसानों की 4300 हेक्टेयर फसलें खराब हुई हैं। अब तक 10,278 किसानों को मुआवजा मिल चुका है। ----------------------- अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी के 4 महीने बाद ज्वेलर ने जान दी:प्रतापगढ़ में पत्नी ने मारी लात; पिता को गले लगाकर बोला- आज मेरा आखिरी दिन
    Next Article
    शिव कथा में भजनों और झांकियों ने बांधा भक्तिमय समां:कथा के तीसरे दिन सती प्रसंग के माध्यम से दिया गूढ़ संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment