Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मंदिर का चंदा चुराने वाला कुत्ता बना है':कानपुर देहात में मंत्री प्रतिभा शुक्ला बोलीं- राम भक्त दान के पैसों पर नजर नहीं डालता

    6 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात पहुंचीं प्रदेश सरकार की मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने मंदिर में चोरी के मामले पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सच्चा राम भक्त कभी मंदिर के पैसों पर नजर नहीं डालता। मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा जो व्यक्ति मंदिर का धन लेता है, वह महापाप का भागी बनता है और अगले जन्म में महापात्र और कुत्ता बनता है। उसका जीवन व्यर्थ जाता है। मंत्री ने कहा- जिन्होंने भी चोरी की है, वे सारा पैसा लाकर मंदिर में जमा करें। हम लोग ईश्वरवादी लोग हैं हम मानते हैं कि मंदिर का पैसा लेना महापाप है। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री हमारे संत हैं और इस इस मामले को लेकर बहुत सख्त हैं और उन्होंने कड़े निर्देश दिए हैं कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। चोरी करने वाले दंडनीय हैं और उनकी जमीन-जायदाद जब्त की जाएगी। बोलीं- साइकिल पंचर हो गई विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री शुक्ला ने कहा कि कोई चोरी कराता नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के अंदर का लालच और प्रलोभन होता है जो उसे चोरी करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव पर कहा कि जनता गुंडाराज नहीं चाहती और महिलाएं सुरक्षित रहना चाहती हैं। उन्होंने सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं और विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि जनता को और क्या चाहिए। उन्होंने विपक्षी दल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 'साइकिल' अब पंचर हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में सड़क चौड़ीकरण के खिलाफ प्रदर्शन:दुकानदारों ने कहा- पहले रोजगार की व्यवस्था करें
    Next Article
    फिरोजाबाद में वार्ड-7 के लोगों का निगम में प्रदर्शन:पेयजल संकट और बदहाल सड़क के समाधान की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment