Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा जंक्शन पर चलती ट्रेन से गिरा यात्री, CCTV:RPF सिपाही ने खींचकर बचाई जान, बैलेस बिगड़ने से हादसा

    3 hours ago

    1

    0

    मथुरा जंक्शन पर रेलवे पुलिस के एक सिपाही की बहादुरी से एक यात्री की जान बच गई। यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। यात्री ट्रेन के नीचे आता, उससे पहले ही आरपीएफ के सिपाही की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने बिना देर किए उसे खींचकर सुरक्षित बचा लिया। गुरुवार देर रात आरपीएफ के कांस्टेबल विजय सिंह ड्यूटी पर तैनात थे। प्लेटफॉर्म नंबर-3 से 12963 मेवाड़ एक्सप्रेस को सीटी बजाकर सुरक्षित रवाना किया जा रहा था। इसी दौरान एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़ता हुआ आया और चढ़ने का प्रयास करने लगा। हड़बड़ी में यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर पड़ा। ट्रेन धीरे-धीरे गति पकड़ रही थी और यात्री प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच घिसटने लगा। तभी ड्यूटी पर मौजूद कांस्टेबल विजय सिंह की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने तुरंत दौड़कर यात्री को पकड़कर बाहर खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई। CCTV वीडियो आया सामने गुरुवार देर रात हुई इस घटना का सीसीटीवी वीडियो शुक्रवार देर शाम सामने आया। वीडियो में दिख रहा है कि यात्री चलती मेवाड़ एक्सप्रेस में चढ़ने का प्रयास करता है, लेकिन हैंडल ठीक से नहीं पकड़ पाता और गिर जाता है। इसी दौरान कांस्टेबल विजय सिंह तेजी से प्रतिक्रिया देते हुए उसे ट्रेन के नीचे जाने से पहले सुरक्षित बाहर निकाल लेते हैं। रेलवे ने की अपील कांस्टेबल विजय सिंह की बहादुरी की वजह से यात्री की जान बचने के बाद रेलवे अधिकारियों ने उनकी सराहना की है। उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि विजय सिंह ने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए यात्री की जान बचाई है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें, क्योंकि यह बेहद खतरनाक है और इससे गंभीर दुर्घटना हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा नेता ने ‘धुरंधर-2’ के निर्माताओं को भेजा नोटिस:बरेली का पॉकेटमार’ डायलॉग पर विवाद, FIR कराने की दी चेतावनी
    Next Article
    ललितपुर में डीएम-एसपी ने पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया:सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी और आपूर्ति की जांच की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment