Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा ऐप से मिलेगी नगर निगम की सुविधाएं:श्रद्धालु भी कर सकेंगे मंदिरों की जानकारी, सांसद हेमा मालिनी ने किया शुभारंभ

    20 hours ago

    2

    0

    सांसद हेमा मालिनी ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में 500 सोलर स्ट्रीट लाइट एवं ‘मेरो मथुरा’ ऐप का लोकार्पण किया। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण और नगर निगम की इन दोनों परियोजनाओं को सीएसआर फंड के तहत एचडीएफसी बैंक द्वारा पूरा कराया गया है। UPBTVP के ऑफिस में की लांचिंग गुरुवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद हेमा मालिनी ने परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, नगर आयुक्त जग प्रवेश, सीईओ लक्ष्मी नागप्पन तथा एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड प्रवीण गुप्ता और आशीष श्रीवास्तव की उपस्थिति में रिमोट दबाकर सोलर स्ट्रीट लाइट एवं ‘मेरो मथुरा’ ऐप का शुभारंभ किया। एप से पर्यटकों को भी मिलेगी सुविधा इस अवसर पर सांसद हेमा मालिनी ने एचडीएफसी बैंक, नगर निगम और विकास प्राधिकरण के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मथुरा कोई साधारण स्थान नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण की पावन भूमि है। यहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि मेरो मथुरा ऐप स्थानीय नागरिकों को आवश्यक सुविधा देने के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। एप की हो नियमित निगरानी विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने कहा- ऐप बनने के बाद नगर निगम की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। अब इसके माध्यम से न केवल शिकायतें आएंगी। बल्कि जन्म मृत्यु, सम्पत्ति टेक्स, पंजीकरण जैसी विभिन्न आवश्यकताओं के लिए इसका उपयोग किया जाएगा। इसकी नियमित निगरानी नगर निगम द्वारा सुनिश्चित की जानी चाहिए तथा इसके लिए किसी एक अधिकारी की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि ‘मेरो मथुरा’ ऐप को ‘मेरो ब्रज’ ऐप से भी जोड़ा जाए, जिसमें ब्रज क्षेत्र से जुड़े साहित्य, मंदिरों और ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी उपलब्ध है। अधिकारियों ने जताया आभार जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने एवं ‘मेरो मथुरा’ ऐप शुरू करने के लिए बैंक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में वृंदावन परिक्रमा मार्ग तथा जिले के अन्य तीर्थ स्थलों के विकास में भी इसी प्रकार सहयोग मिलता रहेगा। नगर आयुक्त जग प्रवेश एवं विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन ने भी सीएसआर फंड के माध्यम से सहयोग देने के लिए बैंक अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। यह रहे मौजूद कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों ने ‘मेरो मथुरा’ ऐप के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान गोवर्धन चेयरमैन प्रभादेवी शर्मा के प्रतिनिधि मनीष शर्मा, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, योगेंद्र राणा, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मदन चंद्र, विप्रा के अधिशासी अभियंता प्रशांत गौतम, अमरदीप, एई वैशाली शर्मा, एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड सीएसआर आशीष श्रीवास्तव, क्लस्टर हेड मथुरा गिरिराज अग्रवाल, ब्रांच मैनेजर जितेंद्र छाबड़ा सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्यास नंदन शर्मा ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज:डीएम अनुपम शुक्ला ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए
    Next Article
    पीएम की अपील के बाद सड़कों पर उतरे व्यापारी:सीतापुर में डीएम को ज्ञापन सौंपा, पीएम से पुनर्विचार की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment