Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मदनापुर में खेत में घुसकर युवक पर फायरिंग, VIDEO:गोली सिर को छूकर निकली, गांव में चले लाठी-डंडे; गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

    18 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव लेही में 4 अप्रैल को सुबह करीब 9 बजे मारपीट और फायरिंग की घटना सामने आई। इस घटना में दिनेश यादव नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर किया गया है। घायल दिनेश यादव की पत्नी रोली देवी ने बताया कि पुरानी रंजिश में उनके छोटे देवर विपिन को गांव के कुछ लोगों ने घेर लिया था। विपिन ने फोन कर घर पर सूचना दी, जिसके बाद रोली देवी और उनके पति दिनेश यादव उसे बचाने मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने तमंचे से फायर कर दिया। बताया जा रहा है कि गोली दिनेश यादव के सिर को छूते हुए निकल गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर रोली देवी ने बताया कि घटना के समय अनिल के साथ उसका भाई सुनील, धनीराम पुत्र जालिम और पप्पू पुत्र जालिम भी मौजूद थे। घायल दिनेश यादव (पुत्र रामरहीस यादव), निवासी गांव लेही, को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनापुर ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया। वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक हाथ में तमंचा लिए हुए दिखाई दे रहा है, जबकि एक अन्य वीडियो में लाठी-डंडों से मारपीट होती नजर आ रही है। हालांकि, इन वायरल वीडियो की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। मदनापुर थाने के उपनिरीक्षक सचिन कुमार राणा ने बताया कि- झगड़े की सूचना मिली है, जिसमें दिनेश घायल हुए हैं। उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उपनिरीक्षक ने यह भी कहा कि गोली चलने की बात की भी जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ की सड़कों पर गंदगी देख भड़के प्रभारी मंत्री:मेयर के साथ 4 वार्डों में देखी सफाई व्यवस्था; LSA हेड को लगाई फटकार
    Next Article
    बुलंदशहर में 19 अपराधी जिलाबदर:मार्च में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, शांति व्यवस्था पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment