Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में 19 अपराधी जिलाबदर:मार्च में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, शांति व्यवस्था पर जोर

    13 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर पुलिस ने मार्च में बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 अपराधियों को जिलाबदर कर दिया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में की गई। इसका उद्देश्य जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाना है। पुलिस के मुताबिक, जिलाबदर किए गए सभी आरोपी लंबे समय से आपराधिक और समाज विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। उनके खिलाफ संबंधित थानों में विभिन्न धाराओं के तहत कई मुकदमे दर्ज थे। लगातार अपराधों में संलिप्तता के कारण प्रशासन ने उन्हें जिले से निष्कासित करने का सख्त कदम उठाया। जिलाबदर किए गए अपराधियों में कोतवाली नगर, सिकंद्राबाद, कोतवाली देहात, बीबीनगर, खुर्जा देहात, अरनियां, गुलावठी, शिकारपुर, खानपुर और सलेमपुर थाना क्षेत्रों के आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इन अपराधियों की गतिविधियां क्षेत्र की कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बन गई थीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए अपराधियों के खिलाफ ऐसी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से आम लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है, जबकि अपराधियों में भय का माहौल देखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मदनापुर में खेत में घुसकर युवक पर फायरिंग, VIDEO:गोली सिर को छूकर निकली, गांव में चले लाठी-डंडे; गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
    Next Article
    क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट को रिडीम कराने का लालच:पुलिस ने दबोचे 10 शातिर, अब तक लगभग 60 लाख रुपये की कर चुके है धोखाधड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment