Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मौदहा आरओबी पर दो लेन का आवागमन हुआ शुरू:155 करोड़ की परियोजना से जाम से मिलेगी राहत, दुर्घटनाएं भी होंगी कम

    2 hours ago

    1

    0

    रामनगरी में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया है। मोदहा रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की चार लेन परियोजना में से दो लेन पर यातायात शुरू कर दिया गया है, जबकि शेष दो लेन का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। अधिकारियों के अनुसार जून तक पूरा ओवरब्रिज चालू कर दिया जाएगा। उ.प्र. राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा लगभग 155 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस फोरलेन आरओबी की कुल लंबाई करीब 650 मीटर है। इसमें रेलवे का हिस्सा लगभग 72 मीटर का है। आधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री से तैयार किया जा रहा यह ओवरब्रिज भारी वाहनों समेत सभी प्रकार के यातायात को सुगमता से संचालित करने में सक्षम होगा। जाम से राहत, सफर होगा आसान यह आरओबी अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के पास स्थित मोदहा रेलवे क्रॉसिंग पर बनाया गया है, जहां पहले रेलवे फाटक बंद होने पर लंबे जाम लगते थे। इससे स्थानीय लोगों, पर्यटकों और 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। अब दो लेन खुलने से बिना रुके आवागमन संभव हो गया है, जिससे समय की बचत के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी कम होगा। जून तक पूरी होंगी चारों लेन प्रशासन का कहना है कि दो लेन खोलकर जनता को तत्काल राहत दी गई है। बाकी दो लेन में रेलवे पुल का कार्य अंतिम चरण में है और जून तक इसे पूरा कर दिया जाएगा। परियोजना से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा गया है। स्थानीय लोगों में खुशी ओवरब्रिज की दो लेन शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है। व्यापारियों और राहगीरों का कहना है कि पहले घंटों जाम में फंसना पड़ता था, लेकिन अब काफी राहत मिली है। पूरी चार लेन चालू होने पर यातायात और सुगम हो जाएगा। तेजी से बदल रही अयोध्या की तस्वीर राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। ऐसे में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए आरओबी और रिंग रोड जैसी परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। मोदहा आरओबी भी इसी कड़ी का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो शहर को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में निर्माणाधीन दीवार गिरी, एक मजदूर की मौत:दो घायल, पुलिस ने जांच शुरू की, मकान मालिक फरार
    Next Article
    प्रयागराज में 13 लाख की चोरी का खुलासा, 3 गिरफ्तार:पड़ोसी निकला मास्टरमाइंड, चोरी के पैसों से खरीदी बाइक और मोबाइल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment