Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी-योगी जेवर एयरपोर्ट से 108 सीटें साध गए:अखिलेश के 'नोएडा खौफ' पर तंज कसा, डबल इंजन सरकार की तारीफ की

    4 hours ago

    2

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पश्चिमी यूपी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर कई बड़ी बातें कहीं। अखिलेश यादव ने भी पीएम मोदी पर पलटवार किया। इसके पीछे पश्चिमी यूपी का राजनीतिक गणित है। दरअसल, पश्चिमी यूपी में 108 विधानसभा सीटें हैं। इस क्षेत्र में यादव, राजपूत, जाट-गुर्जर और मुस्लिम का समीकरण काफी अहम है। 2022 के विधानसभा चुनाव का पहला फेज भी पश्चिमी यूपी से ही शुरू हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने इसी पश्चिमी यूपी में एयरपोर्ट से विकास का नया नरेटिव गढ़ा। उधर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव 29 मार्च (रविवार) को नोएडा में गुर्जरों के एक बड़े सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं। वह भी पश्चिमी यूपी के राजनीतिक समीकरण को दुरुस्त करने में जुटे हैं। यही वजह है, पीएम मोदी और सीएम योगी के भाषण में सपा-कांग्रेस ही निशाने पर रहीं। बसपा और दूसरे दलों का उनके भाषण में जिक्र तक नहीं था। पीएम ने नोएडा के अंधविश्वास और पेट्रोलियम संकट के समय राजनीति कर रहे दलों को कोरोना वाली नसीहत देकर बड़ा संदेश दिया है। पीएम मोदी के 33 मिनट के भाषण के सियासी मायने क्या हैं? गन्ना किसानों और युवाओं के बूते पर कैसे पश्चिमी यूपी का गढ़ भाजपा दोबारा जीतेगी? पढ़िए दैनिक भास्कर एनालिसिस में… विकास की टाइमलाइन बनाम विपक्ष का ‘रोड़ा’ पश्चिमी यूपी की राजनीति को करीब से देखने वाले वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र प्रताप राना कहते हैं- पीएम मोदी और सीएम योगी ने जेवर एयरपोर्ट को एक ‘टाइमलाइन सक्सेस स्टोरी’ के रूप में पेश किया। खुद मोदी ने जेवर एयरपोर्ट को उदाहरण में रखकर जनता को संदेश दिया कि क्यों डबल इंजन की सरकार जरूरी है? मोदी ने बताया कि कैसे 2002-2017 के बीच केंद्र में कांग्रेस और प्रदेश में सपा की सरकार ने पश्चिमी यूपी को अपने नकारेपन से विकास के अधर में छोड़ दिया था। 2003 में अटल सरकार में मंजूरी पाने वाले जेवर एयरपोर्ट की नींव तक इन सरकारों ने सालों तक नहीं पड़ने दी। 2014 में केंद्र में बनी एनडीए सरकार के शुरू के दो-तीन साल में सपा ने इस पर काम नहीं होने दिया। लेकिन जैसे ही भाजपा की यूपी में सरकार बनी, जेवर एयरपोर्ट की नींव पड़ी। एयरपोर्ट बना और अब उद्घाटन भी हो गया। मतलब साफ है, प्रदेश के तेज विकास के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार 2027 में भी जरूरी है। अंधविश्वास’ पर हमला: सियासी मिथक तोड़ने की कोशिश पीएम मोदी ने नोएडा से जुड़े उस पुराने ‘अंधविश्वास’ का जिक्र किया, जिसमें मुख्यमंत्री यहां आने से कतराते थे। 2014 में पीएम बनने के बाद जब मोदी पहली बार नोएडा आए, तो तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव इस अंधविश्वास के चलते कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे। मोदी ने बताया कि उन्हें भी इस अंधविश्वास से डराने की कोशिश की गई थी। वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र प्रताप राना के मुताबिक, इस नरेटिव के जरिए भाजपा ने दो लक्ष्य साधे 2017 से पहले यूपी का कोई भी सीएम नोएडा नहीं जाता था। माना जाता था कि यहां जाने वाला दोबारा सीएम नहीं बनता। लेकिन, योगी आदित्यनाथ ने इस मिथक को तोड़ा। 2022 में फिर सीएम बनकर इस धारणा को खत्म कर दिया। जातीय समीकरण को विकास के नरेटिव से काटने की कोशिश पश्चिमी यूपी की राजनीति लंबे समय से जाट, मुस्लिम, गुर्जर, यादव और दलित समीकरणों के इर्द-गिर्द घूमती रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और भाजपा के सहयोगी जयंत चौधरी की राजनीति इसी सामाजिक संतुलन पर टिकी है। अखिलेश यादव, जयंत के भाजपा के साथ जाने के बाद से इस बेल्ट में जाट-गुर्जरों को साधने की कोशिश में जुटे हैं। जबकि भाजपा इस जाति समीकरण को विकास के नरेटिव से काटना चाहती है। वरिष्ठ पत्रकार आनंद राय कहते हैं- पीएम मोदी और सीएम योगी ने एक बार भी हिंदू-मुस्लिम की बात नहीं की। दोनों नेताओं ने पश्चिमी यूपी के विकास, वहां के बड़े प्रोजेक्ट जैसे जेवर एयरपोर्ट, सेमी कंडक्टर पार्क, नमो भारत, रैपिड रेल का जिक्र कर यह संदेश देने की कोशिश की कि इस क्षेत्र का विकास उनके एजेंडे में है। निवेश से रोजगार का जिक्र कर युवाओं को साधा मोदी की सभा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए थे। खुद पीएम मोदी ने मंच से इसका जिक्र भी किया। फिर जेवर एयरपोर्ट को युवाओं के सपनों से जोड़ते हुए कहा कि कैसे इस क्षेत्र में अलग-अलग निवेश से रोजगार की ढेरों संभावनाएं पैदा होने वाली हैं? पीएम ने बताया कि अभी देश में हवाई जहाजों की मेंटेनेंस और मरम्मत नहीं होती। इसके लिए विदेश जाना पड़ता है। अब जेवर एयरपोर्ट के पास तैयार एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहाल) सुविधा से बड़े स्तर पर रोजगार मिलेगा। जेवर के अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी और कार्गो हब बनने से इस क्षेत्र में निवेश आ रहा है। यहां के उद्योग-धंधों को ग्लोबल मार्केट मिलेगा। इससे भी बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर बनेंगे। मोदी ने दिखाया जनता से कनेक्ट होने का हुनर वरिष्ठ पत्रकार आनंद राय कहते हैं- मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी जनता पर मजबूत पकड़ क्यों है? वे लोगों से सीधे जुड़ते हैं। जेवर एयरपोर्ट पर भी यह दिखा। जब मोदी ने जनता से मुखातिब होते हुए कहा, उद्धाटन हो गया। फिर खुद ही बोले, नहीं, अभी आधा काम हुआ है। मैंने सिर्फ पर्दा हटाया है। फिर युवाओं से मोबाइल निकालकर फ्लैशलाइट जलाने को कहा। बोले- आप दीया जलाकर इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करें। यह आपकी अमानत है। आपका भविष्य है। आपका पुरुषार्थ है। भारत माता की जय बोलकर फ्लैशलाइट दिखाइए। भीड़ ने वैसा ही किया। इस दौरान लोगों के चेहरे पर जो मुस्कान दिख रही थी, इससे साफ है कि पीएम जनता से खुद को जोड़ने में सफल रहे। किसानों को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से लिंक कर साधा पश्चिमी यूपी के किसानों की सराहना करते हुए पीएम ने कहा कि आपने जो गन्ने से एथेनॉल बनाया, उससे कच्चे तेल पर निर्भरता कम हुई है। एथेनॉल का उत्पादन न बढ़ता तो देश को हर साल साढ़े चार करोड़ बैरल (करीब 700 करोड़ लीटर) कच्चा तेल विदेश से मंगवाना पड़ता। किसानों की मेहनत ने देश को संकट के समय में इतनी बड़ी राहत दी है। एथेनॉल से डेढ़ लाख करोड़ की विदेशी मुद्रा बची है। यह पैसा देश के किसानों को मिला है। साथियों, यहां के गन्ना किसानों ने तो पहले के दिन भी देखे हैं, जब कई सालों तक गन्ने का बकाया लटका रहता था। आज भाजपा की डबल इंजन सरकार के प्रयासों से गन्ना किसानों की स्थिति बेहतर हुई है। इस पर आनंद राय कहते हैं- पश्चिमी यूपी में गन्ना किसान हमेशा से एक बड़ा वोटबैंक रहा है। गन्ना मूल्यों का समय से भुगतान करने और गन्ने से एथेनॉल बना रहे किसानों को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से लिंक कर पीएम ने बड़ी खूबसूरती से इस वोटबैंक को साधने की कोशिश की। जेवर एयरपोर्ट के लिए 13 हजार एकड़ जमीन देने वाले किसानों को सीधे मंच से क्रेडिट दिया। फिर भीड़ से उनके समर्थन में ताली बजवाकर यह संदेश भी दिया कि देश की प्रगति में किसानों ने कितना बड़ा योगदान दिया है। यह भी समझाया कि कैसे भविष्य में जेवर एयरपोर्ट से किसान सीधे अपने उत्पाद ग्लोबल मार्केट तक पहुंचाकर बड़ा फायदा कमा सकेंगे। पेट्रोलियम संकट पर कोरोना वाली नसीहत के मायने पीएम ने पेट्रोलियम संकट पर भी बड़ी सफाई से आम लोगों तक अपनी बात पहुंचा दी। पीएम ने कहा- पश्चिमी एशिया में हो रहे युद्ध के हालात में हम 140 करोड़ भारतवासियों को धैर्य के साथ एकजुटता बनाए रखकर इस संकट का सामना करना होगा। यह विश्व में परेशानी पैदा करने वाला संकट है। हमें अपने देश की सबसे ज्यादा चिंता करनी है। मोदी ने देश के सभी राजनीतिक दलों से कोविड वाली गलती न दोहराने की अपील भी की। कहा कि इस प्रकार के संकट में ऐसी बातें करने से बचें, जो देश के लिए नुकसानदायक हों। यह भी कहा कि जो भारतीयों के हित में है, वही भारत सरकार की नीति व रणनीति है। राजनीति के लिए गलत बयानबाजी करने वाले दल राजनीतिक बहस में कुछ नंबर तो पा लेंगे। लेकिन देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। कोरोना काल में भी कुछ लोगों ने इसी तरह गुमराह किया, झूठ बोले, लेकिन जनता ने चुनावों के दौरान ऐसी राजनीति को नकार दिया। मुझे भरोसा है कि देश के राजनीतिक दल इससे सबक सीखेंगे और एकजुट प्रयासों को ताकत देंगे। कोविड के समय भी सपा-कांग्रेस सहित विपक्ष ने खूब हो-हल्ला मचाया था, लेकिन इसके बाद हुए विधानसभा चुनावों में जनता ने विपक्ष को नकार दिया था। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें- मोदी ने देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, नोएडा में बोले- युद्ध के संकट से देश को एकजुट होकर लड़ना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यूपी के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन किया। यह अभी देश का सबसे बड़ा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। 4 फेज पूरे होने पर एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    1 अप्रैल से बिजली 2.14% महंगी:ईंधन अधिभार बढ़ने से आम लोगों की जेब पर पड़ेगा 142 करोड़ का अतिरिक्त भार
    Next Article
    रोजगार सेवकों का प्रदर्शन, 10 माह का मानदेय बकाया:एटा में CDO कार्यालय पर धरना, अधिकारियों ने दिया आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment