Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने रोहतक में विभिन्न कार्यक्रमों में की सहभागिता

    11 hours ago

    1

    0

    रोहतक/दिल्ली। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज हरियाणा के रोहतक प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने आधुनिक अवसंरचना विकास, स्वच्छता, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।भारत के प्रथम रेलवे एलिवेटेड ट्रैक का किया अवलोकनसिंधिया ने रोहतक में भारत के प्रथम रेलवे एलिवेटेड ट्रैक का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह परियोजना आधुनिक, सुरक्षित और भविष्य उन्मुख रेलवे अवसंरचना के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं को नई गति प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रेल अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। आधुनिकता, सुरक्षा और बेहतर संपर्क के नए मानक स्थापित करती यह परियोजना 'विकसित भारत-2047' के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, स्वच्छता अभियान में लिया भागप्रवास के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने अंबेडकर चौक पहुंचकर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके उपरांत उन्होंने स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में 'स्वच्छ भारत मिशन' ने बीते लगभग 12 वर्षों में स्वच्छता को जनभागीदारी का एक सशक्त आंदोलन बनाया है। स्वच्छ परिवेश, स्वस्थ नागरिक और विकसित राष्ट्र, इन्हीं मूल्यों के साथ भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि स्वच्छता को अपनी आदत और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी बनाएं। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधारोपणकेन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रोहतक में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण हमारी धरती को स्वस्थ, हरित और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। यह अभियान केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रयास नहीं, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान से जुड़ा एक भावनात्मक जनआंदोलन है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि अपनी माताओं के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण के इस संकल्प के साथ प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसके संरक्षण का दायित्व भी निभाना चाहिए।जनभागीदारी से साकार होगा विकसित भारत का संकल्पकेन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने अवसंरचना विकास, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनभागीदारी को आधार बनाकर भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NEET UG पेपर लीक का आरोपी Yash Yadav फिर देगा परीक्षा? जमानत के लिए पहुंचा Court
    Next Article
    Digha जगन्नाथ मंदिर पर 'धाम' विवाद, CM Mohan Majhi ने Suvendu को लिखा- आहत हुईं भावनाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment