Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी के जन्मदिन पर निकली बाइक-यात्रा प्रतापगढ़ से रवाना:रोहित मिश्रा बोले-मूर्तियों की सफाई और पौधरोपण चुनावी स्टंट तो विपक्ष भी करे

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से गुजरात के वडनगर के लिए निकली ‘सेवा संकल्प अभियान’ बाइक यात्रा शुक्रवार को प्रतापगढ़ पहुंची। यहां भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। शनिवार सुबह कटरा स्थित शीतला धाम मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाने के बाद यात्रा रायबरेली के लिए रवाना हो गई। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा ने कांग्रेस के ‘चुनावी स्टंट’ वाले आरोप पर पलटवार किया और विपक्षी नेताओं को अभियान में शामिल होने का न्योता दिया। शीतला धाम में सफाई, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह की अगुवाई में शुक्रवार शाम यात्रा का शीतला धाम मंदिर पर स्वागत किया गया। रात में यात्रा यहां रुकी। शनिवार सुबह सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव समेत पार्टी पदाधिकारियों ने मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद यात्रा रायबरेली के लिए रवाना हुई। जिले की सीमा पर रायबरेली भाजपा की टीम यात्रा का स्वागत कर उसे आगे ले जाएगी। 40 हजार किलोमीटर की यात्रा का दावा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा देश और उत्तर प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी यात्रा आयोजित कर रहा है। उनके मुताबिक, करीब 40 हजार किलोमीटर की इस यात्रा में युवा मोटरसाइकिल से अलग-अलग मार्गों पर चलेंगे और विभिन्न नदियों का जल लेकर वडनगर पहुंचेंगे। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने की यात्रा बताया। कांग्रेस के आरोप पर रोहित मिश्रा का पलटवार शनिवार दोपहर करीब 2 बजे मीडिया से बातचीत में डॉ. रोहित मिश्रा ने कांग्रेस द्वारा यात्रा को चुनावी स्टंट बताए जाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर मूर्तियों की सफाई करना और पेड़-पौधे लगाना चुनावी स्टंट है, तो विपक्षी दलों को भी यह काम करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को सेवा संकल्प अभियान में शामिल होने का न्योता भी दिया। सपा के अधिकारीकरण वाले आरोप पर बोले समाजवादी पार्टी की ओर से भाजपा पर राजनीति के अपराधीकरण को अधिकारीकरण में बदलने के आरोप पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि अधिकारीकरण का उपयोग, सदुपयोग और दुरुपयोग—तीनों करके देखे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों का काम जनता की सेवा करना है और वे अपना काम अच्छे से कर रहे हैं। ‘जेन जी’ शब्द का किया विरोध ‘जेन जी’ शब्द को लेकर पूछे गए सवाल पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह पहले से ही इस शब्द के विरोध में हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय शब्दकोष हिंदी है और हिंदी में इस तरह के शब्दों की कोई जगह नहीं है।।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांप पकड़कर डिब्बे में रखते समय सपेरे को डसा:परिजन सांप को भी साथ ले गए अस्पताल, युवक की हालत में सुधार
    Next Article
    चार दिवसीय 37वां प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन:57 खेलों में लखीमपुर खीरी 214 पदक के साथ पहले, अंबेडकर नगर दूसरे और लखनऊ तीसरे स्थान पर रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment