Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चार दिवसीय 37वां प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन:57 खेलों में लखीमपुर खीरी 214 पदक के साथ पहले, अंबेडकर नगर दूसरे और लखनऊ तीसरे स्थान पर रहा

    59 minutes ago

    1

    0

    गोंडा जिले के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के तहत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मालवीय नगर ने चार दिवसीय 37वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया था। जहां आज शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे गोंडा की डीएम प्रियंका निरंजन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक प्रवीण जी ने स्टेडियम पहुंचकर इस कार्यक्रम का समापन किया। इस चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 57 अलग-अलग खेल आयोजित किए गए थे। इसमें 13 जिलों से 251 बालक, 184 बालिकाएं, 52 संरक्षक और 26 निर्णायक मंडल के लोग शामिल हुए थे। 57 प्रतियोगिताओं में लखीमपुर खीरी का दबदबा प्रतियोगिता के दौरान लखीमपुर खीरी ने 214 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। अंबेडकर नगर 208 पदक के साथ दूसरे और लखनऊ 150 पदक लेकर तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिताओं में लखीमपुर की आराध्या ने 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान पाया। अंबेडकर नगर की सुमन गुप्ता 400, 600 और 800 मीटर बालिका दौड़ में पहले स्थान पर रहीं। लखीमपुर खीरी की शालू शुक्ला को 200, 400 और 800 मीटर में पहला स्थान मिला। वहीं, अंबेडकर नगर की रिमी पाल 1800, 1500 और 3000 मीटर में पहले स्थान पर रहीं। डीएम बोली बच्चों के अंदर कूट-कूट कर भरी है प्रतिभाएं बालक वर्ग में रायबरेली के अभि सिंह ने 1800 मीटर, 1500 मीटर और 3000 मीटर में पहला स्थान हासिल किया। गोला फेंक, चक्का फेंक और तार गोला फेंक में सीतापुर के अभय कुमार पहले स्थान पर रहे। लंबी कूद, त्रिकूद और ऊंची कूद में अंबेडकर नगर के नितिन यादव को पहला स्थान मिला। भाला फेंक और लंबी कूद में रायबरेली के अखिलेश पहले स्थान पर रहे। समापन के दौरान डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि 13 जिलों के बच्चों में अलग-अलग प्रतिभाएं हैं। ये बच्चे जल्द ही प्रदेश स्तर पर अपने जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों में काफी प्रतिभाएं हैं और उन्हें यहां एक अच्छा मंच मिला है, जो उनकी प्रतिभाओं को सामने लाया है। खेल में शामिल बच्चों का शरीर भी स्वस्थ रहता है और इससे उन्हें काफी फायदा होता है। डीएम ने यह भी बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन देवी पाटन मंडल के कमिश्नर ने किया था और समापन उन्होंने किया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक प्रवीण जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को एक अच्छा मंच मिला बच्चों के अंदर अच्छी प्रतिभा दिखी इसी तरीके से और भी कार्यक्रम समय पर आयोजित किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी के जन्मदिन पर निकली बाइक-यात्रा प्रतापगढ़ से रवाना:रोहित मिश्रा बोले-मूर्तियों की सफाई और पौधरोपण चुनावी स्टंट तो विपक्ष भी करे
    Next Article
    लखनऊ में 3 लोगों से 23.55 लाख की साइबर ठगी:दंपती 9 दिन डिजिटल अरेस्ट, महिला को पति की गिरफ्तारी का डर दिखाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment