Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी के 12 साल पूरे, पंकज चौधरी हनुमान सेतु पहुंचे:लखनऊ के 8 मंदिरों में अनुष्ठान, डिप्टी सीएम ने दिल्ली में की पूजा

    3 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को 12 साल पूरे हो गए हैं। वह देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस मौके पर लखनऊ भाजपा नेता मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर रहे हैं। शहर के 8 मंदिरों में अनुष्ठान हो रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और मोदी की लंबी उम्र की कामना की। राज्यसभा सांसद बृजलाल इमली बांध बाबा मंदिर पहुंचे। पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी नेतृत्व की कामना की। वहीं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिल्ली के शुभ विनायक मंदिर में पीएम के अच्छे स्वास्थ और दीर्घायु रहने के लिए विशेष अनुष्ठान किया। सबसे पहले मोदी के 12 साल होने पर मंदिरों में पूजा-पाठ की 4 तस्वीरें देखिए… दिल्ली में शुभ सिद्धि विनायक मंदिर में भी हुआ विशेष अनुष्ठान दिल्ली के शुभ सिद्धि विनायक मंदिर में भी प्रधानमंत्री के दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के अलावा इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, मयूर विहार के जिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा, मंडल अध्यक्ष रोहित मल्होत्रा, मंडल महामंत्री धर्मेंद्र धामा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लखनऊ के आठ प्रमुख मंदिरों में आयोजित हुए कार्यक्रम भाजपा लखनऊ महानगर की ओर से प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर शहर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की मौजूदगी में पूजा-अर्चना हुई। उत्तर विधानसभा के निरालानगर स्थित हनुमान मंदिर में विधायक डॉ. नीरज बोरा ने भाग लिया। इंदिरानगर के भूतनाथ मंदिर में विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव, आलमबाग के मौनी बाबा मंदिर में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह, सरोजनीनगर के महाकालेश्वर महादेव मंदिर में एमएलसी रामचंद्र प्रधान तथा सदर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पूजा-अर्चना की। वहीं मध्य विधानसभा क्षेत्र के याहियागंज स्थित छाछी कुआं परिसर में शाम को राज्यसभा सांसद बृजलाल की मौजूदगी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकसित भारत-2047 के संकल्प को दोहराया भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। इसी क्रम में विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया और प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में गोली मारकर हत्या, गांव पहुंचा शव:बहन बोली- फोन पर कहा था ये लोग घेरे हुए हैं जल्दी पापा को भेजो, 2 दिन बाद SSF में ज्वाइनिंग थी
    Next Article
    नवविवाहिता की संदिग्ध मौत:शादी के एक माह बाद, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment