Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी बोले-यूपी के पुराने CM नोएडा आने से डरते थे:मुझे भी डराने की कोशिश हुई, कहा था- अभी-अभी पीएम बने हैं, मत आइएगा

    5 hours ago

    1

    0

    पीएम मोदी ने शनिवार को कहा कि नोएडा को पहले अंधविश्वास की वजह से अपने हाल पर छोड़ दिया गया था। कुर्सी जाने के डर से सत्ताधारी यहां आने से डरते थे। मुझे याद है, जब केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो यूपी में सपा की सरकार थी। मुझे आने का मौका मिला तो यहां के पुराने सीएम डर की वजह से नहीं आए। मुझे भी डराने की कोशिश की गई कि अभी-अभी पीएम बने हैं। यहां मत आइएगा, लेकिन, मैं इस पवित्र धरती का आशीर्वाद लेने आया। मोदी यूपी के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 के उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पश्चिमी यूपी को लेकर सरकार के विजन को सामने रखा। पहले की सरकारों और मुख्यमंत्रियों पर तंज कसा। कहा- पश्चिमी यूपी को सपा ने लूट का एटीएम बना लिया था। आज नोएडा को भाजपा सरकार ने विकास का सशक्त इंजन बना दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट को अटल जी ने 2003 में मंजूरी दी थी। कई लोगों का तो तब जन्म भी नहीं हुआ होगा। केंद्र में कांग्रेस और यहां की पहले की सरकारों ने सालों तक इस एयरपोर्ट की नींव तक नहीं पड़ने दी। 2004 से 2014 तक ये एयरपोर्ट फाइलों में दबा रहा। उन्होंने कहा- हमारी सरकार बनी तो यूपी में सपा की सरकार थी। शुरू के दो तीन सालों में सपा ने इस पर काम नहीं होने दिया। जैसे ही दिल्ली में सरकार बनी, भाजपा की यूपी में सरकार बनी, जेवर एयरपोर्ट की नींव भी पड़ी, निर्माण भी हुआ और अब ये शुरू भी हो गया। पश्चिम यूपी को लेकर पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा, जानिए- 1. यूपी की कनेक्टिविटी मजबूत हुई मोदी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं ने पश्चिमी यूपी की कनेक्टिविटी को मजबूत किया है। यमुना एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और अब इंटरनेशनल एयरपोर्ट- ये सभी मिलकर इस क्षेत्र को देश के सबसे अहम ट्रांजिट और बिजनेस हब में बदल देंगे। 2. आसपास के जिलों का तेजी से शहरीकरण होगा उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट बनने से दिल्ली एयरपोर्ट का दबाव कम होगा और एनसीआर में विकास का संतुलन बनेगा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़ और आसपास के जिलों का तेजी से शहरीकरण होगा। निवेश बढ़ेगा। 3. किसानों की आय बढ़ेगी, एमएसएमई सेक्टर को बाजार मिलेगा पीएम ने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट पश्चिमी यूपी के किसानों, छोटे-लघु उद्योगों और नौजवानों के लिए नए अवसर लाने वाला है। किसान फल, सब्जियां और अन्य उत्पाद सीधे विदेश भेज सकेंगे। इससे उन्हें बेहतर दाम मिलेगा। उनकी आय बढ़ेगी। छोटे कारोबारियों और एमएसएमई सेक्टर को भी बड़ा बाजार मिलेगा। 4. विकसित यूपी की उड़ान का प्रतीक बनेगा एयरपोर्ट मोदी ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि “नए उत्तर प्रदेश” की नई पहचान है, जो पश्चिमी यूपी को वैश्विक नक्शे पर मजबूती से स्थापित करेगा। यहां से विमान तो उड़ेगा ही, यह एक विकसित यूपी की उड़ान का प्रतीक बनेगा। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- मोदी ने देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन किया:नोएडा में बोले- युद्ध के संकट से देश को एकजुट होकर लड़ना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन किया। यह देश का सबसे बड़ा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। 4 फेज पूरे होने पर एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट हो जाएगा। पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से इजराइल-अमेरिका और ईरान की जंग से उपजे संकट से एकजुट होकर लड़ने की अपील की। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    रूस 4 महीने तक पेट्रोल नहीं बेचेगा:1 अप्रैल से लागू; भारत पर कम, चीन-तुर्किये और ब्राजील पर ज्यादा असर
    Next Article
    IPS पर जानलेवा हमला करने वाले 16 को उम्रकैद:मुरादाबाद में भीड़ को समझाने पहुंचे तो पीटकर अधमरा किया था; 15 साल बाद फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment