Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी बोले- कांग्रेस ने DMK की पीठ में छुरा घोंपा:कर्नाटक में 'आर्ट ऑफ लिविंग' के प्रोग्राम में कहा- सत्ता बदलते ही कांग्रेस पलटी

    16 hours ago

    2

    0

    बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कांग्रेस और DMK के बीच पिछले 25-30 साल से करीबी संबंध रहे हैं। DMK ने कई बार कांग्रेस को संकट से बाहर निकाला। 2014 से पहले केंद्र में 10 साल तक चली कांग्रेस सरकार भी DMK के समर्थन की वजह से ही टिकी रही। DMK ने हर समय कांग्रेस के हित में काम किया, लेकिन जैसे ही सत्ता का समीकरण बदला, कांग्रेस ने पहले ही मौके पर DMK की पीठ में छुरा घोंप दिया। उन्होंने यह बात 'आर्ट ऑफ लिविंग' के 45वें स्थापना दिवस समारोह में कही। पीएम रविवार से तीन राज्यों के दौरे पर हैं। तेलंगाना में ₹9,400 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया बेंगलुरु से पीएम तेलंगाना पहुंचे। यहां हैदराबाद में उन्होंने 9,400 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद शाम को पीएम गुजरात जाएंगे, रविवार रात को जामनगर में रुकेंगे। 11 मई को पीएम सुबह करीब 10.15 बजे सोमनाथ मंदिर में 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' में शामिल होंगे। बाद में वे वडोदरा जाएंगे, जहां 'सरदारधाम हॉस्टल' का उद्घाटन करेंगे। यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक्टर विजय की शपथ में माता-पिता हाथ जोड़े रहे:पहली बार किसी नेता ने कोट-पैंट में शपथ ली, राहुल के साथ सेल्फी ली; 7 मोमेंट्स
    Next Article
    असम में फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे हिमंता:विधायक दल की बैठक में नेता चुने गए, 12 मई को पद की शपथ लेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment