Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्टर विजय की शपथ में माता-पिता हाथ जोड़े रहे:पहली बार किसी नेता ने कोट-पैंट में शपथ ली, राहुल के साथ सेल्फी ली; 7 मोमेंट्स

    8 hours ago

    2

    0

    तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ सी जोसेफ विजय रविवार को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए। एक्टर से नेता बने विजय की शपथ के दौरान कुछ मोमेंट्स ऐसे रहे जो चर्चा में हैं। शपथ पत्र न पढ़कर स्पीच देने लगे, जैसे ही बोला- 'मैं जोसेफ विजय.....' समर्थक 3 मिनट तक तालियां बजाते रहे। माता-पिता हाथ जोड़े दिखे। इस बीच गवर्नर ने टोक दिया। तमिलनाडु में शपथ के टॉप 7 मोमेंट्स… 1. सफेद शर्ट, ब्लैक पैंट में शपथ लेने पहुंचे विजय ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए ट्रेडिशनल धोती (वेष्टी) और शर्ट की बजाय फॉर्मल लुक को चुना। विजय सफेद शर्ट, ब्लैक पैंट में पहुंचे। हालांकि, शपथ लेते हुए उन्होंने ब्लैक कोट भी पहन लिया। इससे पहले नेता पारंपरिक तमिल पहनावा ही चुनते थे। पूर्व CM एमजी रामचंद्रन हमेशा अपनी टोपी, चश्मे और सफेद वेष्टी-शर्ट में शपथ लेते थे। पूर्व CM एम करुणानिधि भी पीली शॉल और सफेद पारंपरिक पहनावे के लिए जाने जाते थे। विजय का ये मॉडर्न लुक तमिलनाडु के युवाओं के साथ जुड़ने और बदलाव के लिए उनकी कोशिश का हिस्सा माना जा रहा है। 2. शपथ लेने के दौरान विजय को गवर्नर ने टोका एक्टर विजय ने तमिल में शपथ ली। विजय शपथ पत्र की निर्धारित लाइनों के अलावा और बातें बोलने लगे। इस पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें टोक दिया। कहा कि वही पढ़ें, जो लिखकर दिया है। इसके बाद इन्होंने लिखित शपथ पत्र पढ़ा। विजय को इस स्पीच के कारण टोका- मैं सी. जोसेफ विजय भारत की संविधान के प्रति सच्ची आस्था और निष्ठा रखूंगा। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में भारत की एकता, अखंडता को बनाए रखूंगा और अपने विवेक के अनुसार कर्तव्यों और कानून का पालन करूंगा। किसी से डरूंगा नहीं और ना ही एकतरफा आदेश मानूंगा। मैं न्याय करूंगा, सभी लोगों के साथ न्याय करूंगा। 3. शपथ के दौरान विजय के माता-पिता हाथ जोड़े रहे विजय जब शपथ ले रहे थे, तब उनके माता-पिता भावुक हो गए। दोनों हाथ जोड़कर उन्हें सुनते दिखे। पिता एसए चंद्रशेखर प्रसिद्ध तमिल फिल्म निर्देशक और निर्माता हैं। उनकी मां शोभा जानी-मानी सिंगर और राइटर हैं। पिता ने ही विजय को CM बनाने का सपना देखा था। 4. शपथ पहली बार स्टेडियम में, समर्थक ताली बजाते रहे तमिलनाडु में आमतौर पर शपथ खुले मैदान में होती है। पहली बार ऐसा हुआ कि किसी सरकार ने शपथ ग्रहण के लिए स्टेडियम को चुना। एक्टर विजय जैसे शपथ के पहले, 'मैं सी जोसेफ विजय ....' बोले तो स्टेडियम तालियों से गूंज गया। उन्हें कुछ सेकेंड रुकना पड़ा और फिर शपथ पूरी की। विजय ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम को इसलिए चुना, क्योंकि वे अपनी फिल्मों और म्यूजिक की लॉन्चिंग यहीं से करते रहे हैं। वे अपने फैन्स क्लब विजय मक्कल इयक्कम के समर्थकों से भी यहीं मिलते रहे हैं। 5. राहुल इकलौते बड़े नेता, जो शपथ में पहुंचे, सेल्फी ली शपथ समारोह में राहुल गांधी इकलौते बड़े नेता थे, जो मंच पर मौजूद रहे। विजय ने राहुल के साथ सेल्फी भी ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय 2009 में कांग्रेस जॉइन करना चाहते थे। वे विधान सभा का चुनाव लड़ना चाहते थे। इसके लिए वे दिल्ली मिलने पहुंचे थे, राहुल तब कांग्रेस महासचिव थे। उस वक्त राहुल ने विजय को सुझाव दिया था कि वे पहले यूथ कांग्रेस का चुनाव लड़कर खुद को साबित करें। विजय चेन्नई लौट आए और अपना फैन क्लब बना लिया। इसलिए उनका कांग्रेस की तरफ झुकाव रहा है। 6. सीएम बनते ही विजय ने 3 ऑर्डर दिए, पहला ऑर्डर 200 यूनिट बिजली फ्री CM जोसेफ विजय ने शपथ के एक घंटे के भीतर 3 बड़े ऑर्डर जारी किए। उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट फ्री बिजली देने वाली फाइल पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष बल बनाने वाली फाइल साइन की। तीसरा ऑर्डर एंटी ड्रग्स स्क्वॉड बनाने का जारी किया। 7. सचिवालय पहुंचकर CM पद का चार्ज संभाला CM जोसेफ विजय शपथ के बाद तमिलनाडु सचिवालय पहुंचे और मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला। इस दौरान अधिकारियों और पार्टी नेताओं की मौजूदगी रही। विजय मुख्यमंत्री कक्ष में कुर्सी पर बैठने से पहले मुस्कुराए और वहां मौजूद लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… विजय तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने:शपथ लेते वक्त स्पीच देने लगे तो राज्यपाल ने टोका; पहला ऑर्डर 200 यूनिट फ्री बिजली का तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने रविवार सुबह 10.15 बजे तमिल में शपथ ली। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    विजय तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने:शपथ लेते वक्त स्पीच देने लगे तो राज्यपाल ने टोका; पहला ऑर्डर 200 यूनिट फ्री बिजली का
    Next Article
    मोदी बोले- कांग्रेस ने DMK की पीठ में छुरा घोंपा:कर्नाटक में 'आर्ट ऑफ लिविंग' के प्रोग्राम में कहा- सत्ता बदलते ही कांग्रेस पलटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment