Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मतदाता सूची से नाम कटने पर अपील का मिलेगा मौका:डीएम के पास 15 दिन में करें अपील, 10 अप्रैल को सूची होगी जारी

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची से नाम कटने पर मतदाताओं को राहत प्रदान की है। अब नाम विलोपित होने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) के समक्ष अपील कर सकता है। जनपद में अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी। आयोग के निर्देशानुसार, नाम विलोपित होने के 15 दिन के भीतर डीएम के समक्ष अपील की जा सकती है। यदि मतदाता डीएम के निर्णय से संतुष्ट नहीं होता है, तो आदेश जारी होने के 30 दिन के भीतर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के यहां अपील करने का प्रावधान है। प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची में जिन लोगों के नाम हटाए जाएंगे, उनके नाम उसी क्रमांक पर दर्ज रहेंगे। हालांकि, आगे के कॉलम में "डिलीटेड (विलोपित)" अंकित होगा। इसके साथ ही, नाम हटाने का कारण भी स्पष्ट रूप से लिखा जाएगा, जिसमें ई (मृतक), एस (स्थानांतरित), आर (पुनरावृत्ति), एम (लापता) और क्यू (अयोग्य) जैसे कोड शामिल होंगे। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, प्रत्येक बूथ की मतदाता सूची के अंतिम पृष्ठ पर विलोपित मतदाताओं की कुल संख्या भी दर्शाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनफिट स्कूल वाहन होंगे सीज, 1 अप्रैल से चेकिंग अभियान:पोर्टल पर विवरण न भरने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द होगी
    Next Article
    हाथरस में सेवा भारती का वार्षिक समारोह आयोजित:धर्मान्तरण, लवजिहाद से बचाव पर जोर, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment