Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में सेवा भारती का वार्षिक समारोह आयोजित:धर्मान्तरण, लवजिहाद से बचाव पर जोर, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस के लेबर कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सेवा भारती का वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सेवा भारती बृज प्रदेश की उपाध्यक्ष डॉ. निर्मला सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. सिंह ने कहा कि सेवा भारती शिक्षा के माध्यम से संस्कार और नैतिकता, प्रशिक्षण द्वारा आत्मनिर्भरता तथा भजन मंडली के जरिए धार्मिक जागरण और सामाजिक सुरक्षा की चेतना जगाने का प्रयास कर रही है। इसका उद्देश्य समाज को धर्मान्तरण और लव जिहाद जैसे कुचक्रों से बचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की लगन और समाज के प्रति उनकी जवाबदेही पर भी प्रकाश डाला। समारोह में सेवा भारती ब्रज प्रदेश की भजन मंडली प्रमुख सीमा कौशिक ने सेवागीत प्रस्तुत कर संगठन के उद्देश्यों को बताया। जोगिया प्रथम, न.सिंघी, न. अलगर्जी, रमचैला और बैनीराम बाग स्थित सेवा भारती के विभिन्न केंद्रों के बच्चों ने राष्ट्रभक्ति, समाज सुधार और समसामयिक विषयों पर आधारित गीत तथा नाटक प्रस्तुत किए। बच्चों ने सरस्वती वंदना के बाद रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित नाटक 'मैं रहूँ न रहूँ ये भारत रहना चाहिए' प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया। शहीदों की फांसी पर केंद्रित 'मेरा रंग दे बसंती चोला' के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 'मोबाइल बुरी बला है' और फास्ट फूड के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों पर आधारित नाटकों ने बच्चों और युवाओं को इनके अत्यधिक उपयोग से बचने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रान्तीय उपाध्यक्ष वीरेन्द्र वार्ष्णेय और प्रान्तीय कोषाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह परिहार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण कुमार अग्रवाल ने की। संचालन सेवा भारती के जिला कोषाध्यक्ष भवतेन्द्र पाल सिंह और जिला उपाध्यक्ष वासुदेव माहौर ने संयुक्त रूप से किया। जिलाध्यक्ष डॉ. वीपी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में ललित किशोर अग्रवाल, भंवर सिंह पौरुष, नगर अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल (व्यापार मंडल), राजीव आर्य, अनु विमल, मुकेश कुमार सिंह, शिवकुमार शर्मा और विद्यालय के प्रबंधक मनोज अग्निहोत्री का सक्रिय सहयोग रहा। पूर्व चेयरमैन डॉली माहौर, अल्का वार्ष्णेय, कल्पना गुप्ता, मंजू आर्य सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मतदाता सूची से नाम कटने पर अपील का मिलेगा मौका:डीएम के पास 15 दिन में करें अपील, 10 अप्रैल को सूची होगी जारी
    Next Article
    गोरखपुर के सिविल कोर्ट में बार एसोसिएशन का इलेक्शन कल:11 पदों के लिए 96 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया, सुबह 10 बजे से होगी वोटिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment