Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेट्रो स्टेशन पर महिला के बैग से मिले 53 कारतूस:लखनऊ में स्टेशन पर यात्रा से पहले पकड़ी गई; पुलिस ने किया गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान एक महिला के बैग से भारी मात्रा में कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर ही महिला को गिरफ्तार कर लिया। रविवार देर रात करीब 11:59 बजे मेट्रो स्टेशन पर एक्स-रे मशीन (XBIS) से स्कैनिंग के दौरान एक काले रंग के बैग में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। शक होने पर महिला सुरक्षा गार्ड ने बैग की तलाशी ली, जिसमें 35 जिंदा कारतूस (.303 बोर) क्लिप चार्जर के साथ मिले। इसके अलावा एक पर्स में 18 जिंदा कारतूस (9MM) और एक पन्नी में 9 खोखा कारतूस (9MM) व 1 खोखा कारतूस (.303 बोर बरामद हुआ। पूछताछ में महिला ने अपना नाम प्रतीभा पाल (43) निवासी तिवारीपुर, कानपुर नगर बताया, लेकिन वह कारतूस रखने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सकी। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि महिला इतने कारतूस कहां से लाई और उसका मकसद क्या था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल की कमी नहीं:एजेंसियों को नियमानुसार वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
    Next Article
    महोबा में ग्रामीणों का प्रदर्शन:मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में जुटे, कहा- रहने का ठिकाना नहीं है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment