Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल की कमी नहीं:एजेंसियों को नियमानुसार वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। सोमवार को जिला पूर्ति अधिकारी (डीपीओ) शिवकांत पांडेय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले में इन आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जिले में 8601 एलपीजी गैस सिलेंडर, 2226 किलो लीटर डीजल और 1830 किलो लीटर पेट्रोल मौजूद है। जनपद की गैस एजेंसियों पर 784 छोटू सिलेंडर भी उपलब्ध हैं। आमजनमानस, प्रवासी श्रमिक, छोटे उपभोक्ता और रेहड़ी लगाने वाले अपनी आईडी दिखाकर संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर आवश्यकतानुसार छोटू कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। मार्च 2026 की बुकिंग के डीएसी नंबर निष्क्रिय जिला पूर्ति अधिकारी ने मार्च 2026 में हुई बुकिंग और प्राप्त डीएसी (DAC) नंबर से संबंधित एक समस्या का भी समाधान किया। उन्होंने बताया कि नए वित्तीय 2026-2027, जो अप्रैल 2026 से शुरू हुआ है, में कंपनी द्वारा मार्च 2026 की बुकिंग के डीएसी नंबर निष्क्रिय कर दिए गए थे। अब, मार्च 2026 में बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को नए डीएसी नंबर सक्रिय करके क्रमवार श्रेणी में दिए जा रहे हैं। गैस कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं के पुराने डीएसी को रिएक्टीवेट कर नए डीएसी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। नया डीएसी प्राप्त होने के बाद, जनपद की सभी गैस एजेंसियां संबंधित उपभोक्ताओं से संपर्क कर एलपीजी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित कर रही हैं। डीपीओ ने आम जनता से अपील की कि किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि जिले में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी गैस सिलेंडर, डीजल और पेट्रोल उपलब्ध है। उन्होंने जनपद की सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे उपभोक्ताओं को नियमानुसार एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण सुनिश्चित करें। ऐसा न करने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में मुनि शुभ चंद्र सागर ने दिए प्रवचन:कहा- धर्म का मार्ग आत्मसंतोष और स्थायी सुख देता है
    Next Article
    मेट्रो स्टेशन पर महिला के बैग से मिले 53 कारतूस:लखनऊ में स्टेशन पर यात्रा से पहले पकड़ी गई; पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment