Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मासूम के सामने फंदे पर झूल गई मां:पापा और दादी ने मम्मा को बेल्टों से बहुत मारा, पुलिस ने पति-सास और ससुर को भेजा जेल

    5 hours ago

    3

    0

    खिड़की की लोहे की जाली के बाहर पति और सास की चीखें गूंज रही थीं- अनमोल! तुझे गन्नू की कसम, कुंडी खोल दे! लेकिन कमरे के अंदर का मंजर रूह कंपा देने वाला था। फंदे पर अनमोल का बेजान शरीर झूल रहा था और उसके पैरों के पास खड़ा उसका 3 साल का बेटा अपनी मम्मा को खामोश होते देख बिलख रहा था। बरेली के बारादरी के कटरा चांद खां में हुए इस हृदयविदारक कांड का जो वीडियो सामने आया है, उसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्लॉट की रजिस्ट्री और 35 हजार की डिमांड लखीमपुर खीरी के मैगलगंज की रहने वाली अनमोल की शादी साल 2021 में बरेली के आकाशदीप के साथ धूमधाम से हुई थी। परिजनों का कहना है कि शादी के शुरुआती कुछ महीने तो ठीक रहे, लेकिन इसके बाद ससुराल वालों की नीयत बदल गई। विवाद की मुख्य जड़ लखीमपुर में स्थित एक प्लॉट बना। अनमोल की मां संतोष कुमारी ने अपनी बेटी के भविष्य के लिए एक प्लॉट खरीदा था। आरोप है कि पति आकाशदीप लगातार दबाव बना रहा था कि वह प्लॉट उसके नाम कर दिया जाए। हद तो तब हो गई जब उसने रजिस्ट्री में लगने वाले 35 हजार रुपए का खर्च भी मायके वालों से ही मांगने की जिद पकड़ ली। काम पर रहते हुए मिली थी जान से मारने की धमकी सोमवार की शाम अनमोल एक रेस्टोरेंट में अपने काम पर थी। तभी पति आकाशदीप का फोन आया और उसने उसे तुरंत घर आने को कहा। जब अनमोल ने काम की व्यस्तता बताई तो आकाशदीप ने फोन पर ही चिल्लाते हुए कहा कि आज मैं तेरी हत्या कर दूंगा। घबराई हुई अनमोल ने फौरन अपनी मां को फोन कर इस धमकी की जानकारी दी। मां ने दामाद को फोन कर समझाने और शांत करने की कोशिश भी की, लेकिन सनक और लालच में डूबे आकाशदीप ने अपनी सास के सामने भी वही बात दोहराई कि आज वह अनमोल को जिंदा नहीं छोड़ेगा। मासूम की गवाही ने खोली दरिंदगी की पोल मंगलवार सुबह जब अनमोल का शव फंदे पर लटका मिला, तो ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बताने की कोशिश करता रहा। लेकिन वहां मौजूद अनमोल के 3 साल के बेटे अनंत दीप ने जो बताया, उसने सबका कलेजा चीर दिया। मासूम ने रोते हुए अपनी मौसी को बताया कि उसकी मम्मा को पापा, चाचा और दादी ने मिलकर बेल्टों से बहुत मारा था। बच्चे की इस बात ने साफ कर दिया कि अनमोल के साथ फंदे पर लटकने से पहले बेरहमी से मारपीट की गई थी। पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी जेल भेजे गए घटना की सूचना मिलते ही थाना बारादरी पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतका की मां संतोष कुमारी की तहरीर पर पुलिस ने पति आकाशदीप, ससुर राजेश कुमार, सास कमलेश, देवर शुभम और ननद दीक्षा व शिवानी के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना की गंभीर धाराओं (BNS 85, 80(2) व अन्य) में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपी पति आकाशदीप, ससुर राजेश कुमार और सास कमलेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आज तीनों को जेल भेज दिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवैध खनन में 25 लाख जुर्माना, 4 FIR:प्रयागराज में नियम तोड़ने वाली एक फर्म का पट्‌टा कैंसिल, डंप बालू फिर नदी में फेंकवाई
    Next Article
    RCB vs LSG: सिर्फ 1 विकेट, फिर भी प्लेयर ऑफ द मैच बना स्टार गेंदबाज, 4 विकेट लेने वाले रसिख डार रह गए पीछे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment