Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुसलमान नेताओं और माफियाओं का बाप पाकिस्तान- संगीत साेम:मेरठ में आंबेड़कर की प्रतिमा के अनावरण में पहुंच कर समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ की सरधना विधानसभा के भगवानपुर गांव में संविधान निर्माता बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पूर्व विधायक संगीत सोम पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए दलित समाज को जोड़कर मायावती की तारीफ की। मैं जातियों का झगड़ा करने की बात नहीं करता संगीत सोम ने प्रतिमा अनावरण के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कभी भी जातियों को लड़वाने की बात नहीं करता। झगड़ा कराने का काम तो पूरे प्रदेश में समाजवादी और कांग्रेस पार्टी ने ले रखा है, यही उनका काम है । उनका यही एक काम है कि किसी भी तरीके से दलित समाज को किसी न किसी जाति से लड़ते रहो और दलित समाज को आगे बढ़ने का मौका मत दो। मैं उन लोगों से भी बताना चाहता हूं कि दलित समाज भी अब यह बात जान चुका है कि आप सिर्फ वोट की राजनीति करते हो । दलित समाज यह भी जानता है कि जब तुम्हारी सरकार होती थी तो आपने कभी कोशिश नहीं करी कि दलित समाज के लोग भी बाहर आ जाए। उन्होंने कहा कि बीते दिनों जब पता चला कि बाबा साहब की प्रतिमा को भगवानपुर में खंडित करने का काम हुआ है। वहां मैं पहुंचा और मुझे विश्वास था कि अगर हमारी माता बहने और युवा साथी वहां हैं तो वह सब लोग जब मैं जाऊंगा और जो मैं कहूंगा उसको मानेंगे। सब लोगों से मैंने कहा कि आप चिंता मत कीजिए 30 तारीख को अनावरण होना था और 30 को ही होगा बहुत कोशिश की लोगों ने की मूर्ति का अनावरण न हो। लेकिन उनकी इस साजिश को हमने कामयाब नहीं होने दिया। सरधना कस्बे में भी कभी बाबासाहेब की प्रतिमा नहीं लग पाई थी लेकिन मैंने वहां भी अपने कार्यकाल में एक पार्क बाबा साहब के नाम से बनवाकर प्रतिमा लगवाने का काम किया। मैंने कोई एहसान नहीं किया उन्होंने कहा कि मैंने किसी पर कोई एहसान नहीं किया है बल्कि उन बाबा साहब का एहसान उतारना चाहता हूं कि जिसनें हमें इस लायक बनाया कि आज हम आपके सामने खड़े होकर भाषण देने की चेष्टा कर रहे हैं। उन्होंने हमें बताया कि मैं उन लोगों को हमेशा कहना चाहता हूं जो बाबा साहब को जाति में बांटना चाहते हैं मैं हाथ जोड़कर अपील करना चाहता हूं बाबा साहब किसी एक जाति बिरादरी के नहीं थे बल्कि बाबा साहब पूरे भारत के थे है और रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व नपं अध्यक्ष चंद्रमा देवी को धोखाधड़ी मामले में जमानत:अमेठी भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि की हैं पत्नी
    Next Article
    भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने सौंपा ज्ञापन:छह मांगों पर आंदोलन की चेतावनी, आवारा पशु और आलू मूल्य मुख्य मुद्दे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment