Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मुसलमानों का नाम लेने से कुछ को करंट लगता है':लखनऊ में चंद्रशेखर बोले- गांधी ने मुस्लिम भाइयों को अंबेडकर का साथ देने से रोका था

    11 hours ago

    2

    0

    ‘मिस्टर गांधी ने मुसलमानों को कुरान पर हाथ रखकर कसम खिलाई थी कि वे बाबा साहब का साथ न दें। लेकिन हमारे मुस्लिम भाइयों ने ऐसा नहीं किया और वो बाबा साहब के साथ खड़े रहे। बाबा साहब ने कमजोरों का साथ दिया।’ ये बातें लखनऊ पहुंचे नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहीं। यहां अटल कन्वेंशन सेंटर में सोमवार को आजाद समाज पार्टी की ओर से 'पिछड़ा वर्ग अधिकार सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भर से 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी भी पहुंचे हुए थे। चंद्रशेखर बोले- मुसलमानों का नाम लेने से करंट लगता है सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि मुसलमानों का नाम लेने से कुछ लोगों को 'करंट' लगने लगता है। जैसे ही हमने मुसलमानों का जिक्र किया, कुछ लोगों को करंट लग गया। जिस दिन मुसलमानों की समस्याओं का समाधान हो जाएगा, उस दिन कई लोगों की दुकान बंद हो जाएगी। 3 तस्वीरें देखिए… पार्टी के प्रदेश सचिव अनिकेत ने बताया कि पिछड़े समाज के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। हम अपने संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष कर रहे। पिछड़े वर्ग के लिए लोकसभा और विधानसभा में भी राजनीतिक आरक्षण लागू होना चाहिए। जनसंख्या के अनुपात में 52% प्रतिनिधित्व और नौकरी में आरक्षण दिया जाए। 27% पिछड़ा वर्ग आरक्षण का सभी सरकारी नौकरियों एवं शैक्षणिक संस्थानों में तत्काल लागू किया जाए। साथ ही आरक्षण को कमजोर करने वाले नियम-कानून पर रोक लगाई जाए। कार्यक्रम की पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा पुलिस ने भास्कर रिपोर्टर से मारपीट की:कर्मचारियों का प्रदर्शन कवर कर रहे थे, वर्कर्स को पकड़कर बस में बैठाया
    Next Article
    लखनऊ में यूपी का पहला हार्ट ट्रांसप्लांट:SGPGI में 40 साल की महिला को मिला नया जीवन, 3 महीने से हार्ट फेलियर से जूझ रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment