Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुस्लिम युवक से अफेयर, पिता-भाई ने बीच सड़क पीटा, VIDEO:बांदा में सड़क पर घसीटते हुए ले गए, बाल खींचकर लात-घूसों से मारा, 4 साल से चल रहा प्रेम-प्रसंग

    7 hours ago

    1

    0

    बांदा में एक युवती को उसके ही पिता-भाई ने बीच सड़क बेरहमी से पीटा। माता-पिता और भाई बीच सड़क पर घसीटते हुए ले गए। भद्दी गालियां देते हुए लात-घूसों से मारा। युवती का गांव के ही एक मुस्लिम युवक से अफेयर चल रहा है। इसी बात से नाराज परिजनों ने युवती की पीटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है। वीडियो में युवती के दो भाई मां और पिता उसे बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। वह उसे गाली देते हुए कह रहे हैं घर चल। युवती युवक के पास जाने की जिद पर अड़ी हुई है। एक बुजुर्ग व्यक्ति ने युवती को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ देर बाद तीनों परिजन फिर से उस पर हमलावर हो गए। इस घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए बांदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र की है। देखें 2 तस्वीरें… अब जानें पूरा मामला सकरिया पुरवा की रहने वाली 20 साल की युवती का अफेयर गांव के ही मुस्लिम युवक हैदर (24) से चल रहा है। करीब 4 साल से दोनों रिश्ते में हैं। युवती ने जब प्रेमी से शादी करने की जिद की तो परिजनों ने इनकार कर दिया। इस पर गुस्साई युवती प्रेमी के पास जाने की जिद करने लगी और घर से निकल गई। जिसके बाद पिता रमेश और दो भाईयों ने उसे पकड़ लिया। घर साथ चलने को कहा जब युवती ने जाने से इनकार कर दिया तो परिजनों ने उसे बीच सड़क पीटा। बाल खींचते हुए सड़क पर घसीटकर ले गए लात-घूसों की बौछार कर दी। मारपीट के बाद युवती को गंभीर चोटें आई हैं। उसका इलाज जिला अस्पताल में होने के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। जहां वह पुलिस निगरानी में रखी जाएगी। परिजनों को बातचीत के लिए बुलाया गया था। उनका कहना है वह किसी भी हाल में मुस्लिम युवक से अपनी बटी की शादी नहीं कराएंगे। वहीं युवती अब तक प्रेमी से ही शादी कराने की जिद पर अड़ी हुई है। फिलहाल युवक को पुलिस निगरानी में रखा गया है। उसपर भी हमला होने का खतरा बना हुआ है। युवक के परिजन लड़की से शादी कराने को राजी हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम दिनेश तिवारी ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… ऐशान्या बोलीं- आतंकवाद जब तक जिंदा, इंसाफ अधूरा, पहलगाम में जिंदगीभर का दर्द मिला; पहली एनिवर्सरी तक नहीं मना पाई पहलगाम आतंकी हमला आज से ठीक एक साल पहले 22 अप्रैल को हुआ था। आतंकियों ने नाम और मजहब पूछकर 26 लोगों की हत्या की थी। कानपुर के रहने वाले 30 साल के शुभम द्विवेदी को उनकी पत्नी ऐशान्या के सामने सिर में गोली मारी गई। दो महीने पहले ही शुभम-ऐशान्या की शादी हुई थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कृषि विश्वविद्यालय ने विकसित कीं बाढ़ सहनशील धान की 25किस्में:तराई और जलभराव वाले क्षेत्रों के लिए होंगी फायदेमंद
    Next Article
    संभल में वैन में सरकारी टीचर को अटैक, मौत:ड्राइवर से बोलीं- फाटक खुला मिला, आज जल्दी पहुंच जाएंगे, एकदम से शांत हुईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment