Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मस्जिद हटाने को लेकर मंत्री संजय निषाद धरने पर बैठे:बोले- निषाद पार्क से इसे हटाया जाए, समर्थक भी पहुंचे; पुलिस तैनात

    3 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में मस्जिद हटाने को लेकर कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि ये मस्जिद श्रृंगवेरपुरधाम की जमीन पर बनी है। इसे यहां से हटना चाहिए। संजय निषाद के धरने पर बैठते ही मौके पर समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है। जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। प्रयागराज जनपद के श्रृंगवेरपुर धाम पर साईं धाम के पास स्थित मस्जिद को हटाने के लिए कैबिनेट मंत्री संजय निषाद धरने पर बैठे उनका कहना है की मस्जिद श्रृंगवेरपुरधाम की जमीन पर बनी है मस्जिद यहां से हटाई जाए। 15 वर्ष पूर्व साइन मंदिर के पुजारी की कर दी गई थी हत्या उसमें एक समुदाय के लोगों द्वारा पुजारी की हत्या की गई थी जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ कर खुलासा किया था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सोमवार को मंत्री संजय निषाद निषाद पार्क में महाराजा गुहाराज निषाद के जन्मदिवस के अवसर पर पूजन-अर्चना करने पहुंचे थे। यहीं पार्क में एक मस्जिद बनी हुई है। इसे देखकर वह इसे हटाने की मांग करने लगे। उनका कहना है कि संबंधित स्थल ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का है। इसलिए वहां से मस्जिद को हटाया जाना चाहिए। श्रृंगवेरपुर में रैली करेंगे, गोरखपुर में रविवार को निकाली थी आज संजय निषाद की प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर रैली है। इसी को लेकर वह पहुंचे हुए हैं। इससे पहले संजय निषाद ने रविवार को 2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। उन्होंने 3000 बाइक के साथ 10 किमी की रैली निकाली थी। उन्होंने कहा था कि सपा ने हमारी पढ़ाई-लिखाई छीन ली, जबकि बसपा ने रोजी-रोटी छीनी। ये वापस होना चाहिए। हमारे समाज की गिनती, हमारी गिनती अनुसूचित जाति में हो, इसके लिए हम 4 बड़ी रैलियां करने जा रहे हैं। यूपी में निषाद पार्टी अभी भाजपा के साथ गठबंधन में हैं। पार्टी का पूरा नाम- निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल है। विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए पार्टी ने अपनी गतिविधि तेज कर दी है। 2022 में निषाद पार्टी ने भाजपा के साथ मिलकर 15 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसमें 9 सीटों पर जीत मिली थी। 6 विधायक निषाद पार्टी के सिंबल (थाली) पर थे, बाकी 3 ने भाजपा के सिंबल पर चुनाव जीता था। खबर को अपडेट किया जा रहा है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नए पार्षदों ने लिया संकल्प हर क्षेत्र में करेंगे विकास:लखनऊ को बनाएंगे बेहतर शहर, मेयर ने दिलाई शपथ
    Next Article
    गाजियाबाद में युवक ने की आत्महत्या:व्यापार में घाटा, जुए की लत और कर्ज बना कारण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment