Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद नगर निगम में महिला आरक्षण बिल पर सियासी घमासान:बैठक में हंगामा, विपक्ष ने किया बहिष्कार

    19 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद नगर निगम की विशेष बोर्ड बैठक में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' (महिला आरक्षण बिल) को लेकर सियासी हंगामा हो गया। महापौर विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सत्तापक्ष के पार्षदों ने विपक्षी दलों के रुख की आलोचना करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया। बैठक की शुरुआत में भाजपा पार्षदों ने संसद में महिला आरक्षण बिल के समर्थन में विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि यह विधेयक महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने बिल का समर्थन न करके महिलाओं के हितों के साथ न्याय नहीं किया और उनके इस रवैये को ‘महिला विरोधी’ बताया। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार का यह विधेयक महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में अधिक भागीदारी देने का मजबूत प्रयास है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी महिलाओं के अधिकारों की बात आती है, विपक्ष की मंशा स्पष्ट हो जाती है। वहीं कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के पार्षदों ने इस मुद्दे पर विरोध जताया। उनका कहना था कि नगर निगम की बैठक का उद्देश्य शहर के विकास, जनसमस्याओं और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करना है, न कि राष्ट्रीय राजनीति पर बहस करना। विपक्षी पार्षदों ने आरोप लगाया कि सत्तापक्ष जानबूझकर स्थानीय मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे प्रस्ताव ला रहा है। हंगामे के बीच विपक्षी पार्षदों ने नारेबाजी करते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया और सदन से बाहर चले गए। इसके बाद भाजपा पार्षदों ने बहुमत के आधार पर नारी वंदन अधिनियम के समर्थन में और विपक्ष के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित कर दिया। बैठक के दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई, जिससे कार्यवाही कुछ समय के लिए बाधित रही। बाद में स्थिति सामान्य होने पर प्रस्ताव पारित कर दिया गया, जिससे नगर निगम की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में दुष्कर्म पीड़िता की चेतावनी:आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर SSP कार्यालय पर आत्मदाह का किया ऐलान
    Next Article
    सकलडीहा सीट पर भाजपा बनी पहली पसंद:दूसरे नंबर पर सपा मजबूत, BJP में पहली पसंद उपेंद्र नाथ गुड्डु; जानिए विधायक की स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment