Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में रईसजादे आईपीएल में लगा रहे करोड़ों का सट्टा:क्रॉकरी कारोबारी ने संभाली बागडोर;पुलिस की सख्ती के बाद भी नहीं छूट रही करोड़पतियों की लत

    4 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में आईपीएल मैचों में बड़े पैमाने पर सट्टा लगाया जा रहा है। आईपीएल के पिछले सीजन में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करके 10 से अधिक रईसजादों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद भी आईपीएल सट्टा खेलने के शौकीन रईसजादों की लत छूटने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कई नए मोबाइल नंबर ट्रेस किए गए हैं, जिनसे आईपीएल सट्टा कराया जा रहा है। पुलिस लगातार इन सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए काम कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शहर का एक बड़ा क्रॉकरी कारोबारी आईपीएल सट्टे को लीड कर रहा है। पिछले सीजन में रंगे हाथ पकड़े गए आईपीएल सट्टेबाजों में से भी ज्यादातर फिर से इस खेल में किस्मत आजमाने उतर चुके हैं। पुलिस की नजर आईपीएल सट्टा कराने वालों के साथ-साथ आईपीएल में मोटी रकम लगाने वाले रईसों पर भी है। इसके साथ ही अंदरखाने उन पुलिस कर्मियों पर भी नजर रखी जा रही है जो इस खेल में आईपीएल सट्टेबाजों से यारी निभा रहे हैं। पुलिस ने पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के पास छापा मारकर पकड़ा था आईपीएल सट्टा मुरादाबाद पुलिस ने 11 अप्रैल 2025 की रात सिविल लाइंस में पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (PTC) के गेट के पास स्थित एक फ्लैट पर छापा मारकर आईपीएल में सट्टा करा रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए लोगों में कौशल कपूर, विपुल जुयाल, शहजादे सलीम, अभिनव, सुशील उर्फ सुरेंद्र सिंह, मनोज, धर्मेंद्र, हेमंत, रोहित गुप्ता आदि शामिल थे। पुलिस ने इन सभी को जेल भेज दिया था। 2 दिन बाद पुलिस ने सट्टे का हिसाब किताब रखने वाले गौर ग्रेसियस निवासी साहिल गुप्ता को भी गिरफ्तार किया था। इसके बाद मामले में कई और गिरफ्तारियां भी हुई थीं। पुलिस ने 20 के खिलाफ लिखी थी FIR, कई नाम विवेचना में सामने आए सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमे में 20 लोगों को नामजद किया था। जिनमें से नौ को मौके से गिरफ्तार किया गया। 3 नाम विवेचना में प्रकाश में आने के बाद केस में बढ़ाए गए थे। जिन तीन लोगों के नाम विवेचना में प्रकाश में आने पर बढ़ाए गए थे, उनमें साहिल गुप्ता, गौरव आनंद उर्फ बिन्नी और प्रवीण सिंह शामिल है। प्रवीण सिंह का लाइसेंसी रिवाल्वर छापे के दौरान मिला था। इस केस में जो नाम पुलिस रिकॉर्ड पर दर्ज किए गए थे उनमें अमित नागपाल, कमलदीप टंडन, राजदीप टंडन, विशाल डुडेजा, मुकुल गोटेवाला, आशु रस्तोगी, रचित रस्तोगी, सुमित सेठी, टीटू उर्फ दीपक गगनेजा, कमल छावड़ा, विक्की छावड़ा, गौरव आनंद उर्फ बिन्नी और प्रवीण सिंह शामिल थे। IPL सटोरियों को निचले स्तर पर पुलिस की शह आईपीएल सट्टे के खेल में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। वर्षों से एक ही जगह जमें निचले स्तर के कुछ पुलिस अधिकारियों के आईपीएल सटोरियों से नजदीकी रिश्ते जगजाहिर हैं। सूत्रों का कहना है कि निचले स्तर से मिल रहे पुलिस संरक्षण की वजह से ही आईपीएल सट्टे का धंधा शहर में फलफूल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, डीएम ने प्रचार वाहन को:रजपुरा में पहले चरण का आरंभ, बच्चों के नामांकन पर जोर
    Next Article
    कानपुर किडनी कांड के तार मेरठ से जुड़े:अल्फा हॉस्पिटल पर जांच तेज, सीएमओ ने मांगी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment