Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में डबल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार:मुठभेड़ में पैर में गोली लगी, मुख्य आरोपी फरार

    3 hours ago

    2

    0

    मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुए दंपति हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी अनस को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान अनस के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले का मुख्य आरोपी फरजंद अभी भी फरार है। यह सनसनीखेज वारदात चक्कर की मिलक इलाके में हुई थी, जहां राजा और उनकी पत्नी की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि इस वारदात को फहीम के बेटे फरजंद ने अपने साथी अनस के साथ मिलकर अंजाम दिया था। हत्या के पीछे आपसी रंजिश और कथित अपमान का बदला लेने की बात सामने आई है। घटना के बाद से ही पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अनस अगवानपुर पुल के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अनस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने खुद को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की। जवाबी फायरिंग में अनस के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया। पूछताछ के दौरान अनस ने बताया कि मुख्य आरोपी फरजंद ने अपने पिता के अपमान का बदला लेने के लिए इस वारदात की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार, फरजंद अभी भी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में कमरे में फंदे से लटकी मिली विवाहिता:22 दिन पहले मुंबई से ससुराल लौटी थी, 15 माह की बच्ची बगल के कमरे में थी
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में सांड ने दो महिलाओं को टक्कर मारी:घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी; घटना सीसीटीवी में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment