Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद के कन्या कॉलेज में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर:छात्राओं, महिलाओं और स्थानीय लोगों की हुई जांच

    3 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद। मानसरोवर कॉलोनी स्थित श्री साईं विद्या कन्या इंटर कॉलेज में आज निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ‘द साईं स्कूल’ और विवेकानंद एशियन हॉस्पिटल के सहयोग से लगाया गया था। इसमें कॉलेज की छात्राओं, महिलाओं और आसपास के निवासियों की स्वास्थ्य जांच की गई। डॉक्टरों की टीम ने सामान्य जांच के साथ-साथ आंखों और दांतों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया।शिविर के दौरान डॉक्टरों ने छात्राओं को स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस पहल से बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।कार्यक्रम में शहर विधायक रितेश गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ कुंदरकी विधायक डॉ. नीरज विनोद खन्ना, एमएलसी दीपक गोयल, सभासद राजेश गुप्ता, हीरा भारती और ज्योति बंसल सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, ट्रस्टी जयश्री खन्ना और स्कूल की प्रबंधिका सोहिनी खन्ना ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।विद्यालय की प्रधानाचार्या अनीता चतुर्वेदी ने विवेकानंद एशियन हॉस्पिटल की टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। अंत में सभी अतिथियों और सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में दंपति समेत 3 गिरफ्तार:सोनभद्र में घर बुलाकर गला दबाकर हत्या की, सिरसी डैम में फेंका था शव
    Next Article
    प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश महाराज की 3 अप्रैल से भागवत कथा:अयोध्या के रामसेवक पुरम में होगी आयोजित, 2 अप्रैल को निकलेगी कलश यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment