Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ-शामली हाइवे पर बिखरी मिलीं 500-500 रुपए की गडि्डयां:पुलिस ने 40 मिनट में आधा किमी दायरे में बटोरीं 8 गडि्डयां, 4 लाख रुपए बरामद

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी के शामली में मेरठ-करनाल हाईवे नोटों से पटा मिला। आधा किलोमीटर दायरे में 500-500 रुपए के नोटों की गडि्डयां बरामद हुईं। राहगीरों ने गडि्डयां बिखरी देखीं तो हैरान रह गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने करीब 40 मिनट के सर्च अभियान के दौरान 500-500 रुपए के नोटों की 8 गडि्डयां बरामद कीं। पुलिस ने इन्हें मालखाने में रखवा दिया है। नोटों के असली मालिक की तलाश की जा रही है। जानिए पूरा मामला... शामली में मेरठ-करनाल हाईवे पर गुरुवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियां बिखरी मिलीं। काबड़ौत पुल के पास करीब आधा किलोमीटर तक नोट फैले होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 40 मिनट तक सर्च अभियान चलाकर नकदी बरामद की। पुलिस ने मौके से कुल 8 गड्डियां यानी करीब 4 लाख रुपए बरामद कर मालखाने में जमा करा दिए हैं। अब नोटों के असली मालिक की तलाश की जा रही है। राहगीरों ने देखा तो उड़ गए होश घटना गुरुवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने सड़क पर नोटों की गड्डियां बिखरी देखीं तो हैरान रह गए। शामली से मेरठ जा रहे अमित नामक युवक ने अन्य राहगीरों के साथ तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर फैली नकदी को इकट्ठा करना शुरू किया। करीब 40 मिनट की तलाश के बाद चार लाख रुपए बरामद किए गए। सदर कोतवाली प्रभारी सुजीत शर्मा ने बताया कि बरामद रकम को सुरक्षित मालखाने में जमा करा दिया गया है और नकदी के असली मालिक का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि इतनी बड़ी रकम हाईवे पर कैसे बिखरी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़िए… बृजभूषण सिंह बोले- अब समझाने का वक्त नहीं:2027 या 2029 के चुनाव में दिखा देंगे, अगर हम भार लगते हैं तो एक बार कह दो ‘आज सरकार की नजरों में हमारा कोई अस्तित्व नहीं है। हम अनुपयोगी लगते हैं। अगर किसी को ऐसा लगता है कि हम भार बन चुके हैं तो बस एक बार कह दो कि हमारी जरूरत नहीं। 2027 में कह दो। 2029 में कह दो। जब भी मन करे आकर कह दो। हम दिखा देंगे कि हमारी उपयोगिता है या नहीं।’ चुनौती भरे लहजे में ये बातें कैसरगंज सीट से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को बिहार के भागलपुर में कहीं। यहां बाबू वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव के दौरान बृजभूषण सिंह ने मंच से क्षत्रियों को राजनीति में नजरअंदाज करने का मुद्दा उठाया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाल में जीप खाई में गिरी, मां-बेटी की मौत:महराजगंज की रहने वाले थे, 18 यात्री घायल गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर
    Next Article
    शादी करेंगे कहकर 610 लोगों से 40 लाख ठगे:झांसी में फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा, 17 लड़कियां मुक्त कराई, मैनेजर गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment