Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ-सहारनपुर में ओले की सफेद चादर बिछी:44 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 24 घंटे में 200% ज्यादा बारिश

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी में बारिश और आंधी का सिलसिला थम नहीं रहा। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 41 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेशभर में औसतन 2.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य (0%) से करीब 200 प्रतिशत अधिक है। सबसे ज्यादा बारिश अलीगढ़ में हुई, जो सामान्य से 11,800 प्रतिशत अधिक है। बुधवार को लखनऊ, जौनपुर समेत 25 जिलों में बारिश हुई, जबकि बरेली-हरदोई समेत 6 शहरों में ओले गिरे। मेरठ और सहारनपुर में इतने ओले गिरे कि सड़कों और खेतों पर सफेद चादर जैसी बिछ गई। प्रयागराज में गंगा नदी के तेज बहाव के कारण फेरी घाट पर बना पांटून (पीपा) पुल बह गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस बांदा में दर्ज किया गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- आज मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा, लेकिन 11 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे मौसम फिर बिगड़ेगा। तेज हवाओं के साथ बारिश होगी और तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। मौसम की कल की तस्वीरें- योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं बारिश, आंधी और ओले से किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं। इसे लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को फील्ड में उतरकर 24 घंटे के भीतर नुकसान का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। कहा- सरकार अन्नदाताओं के साथ खड़ी है। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानपुर में 70 की स्पीड से हवा चली, मेरठ मंडल का पारा लुढ़का मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को कानपुर में हवा की रफ्तार सबसे ज्यादा रही, जो करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। मुरादाबाद और मेरठ मंडल में दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा कानपुर और आगरा मंडल में भी दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। लखनऊ, बरेली और झांसी मंडल में तापमान थोड़ा नीचे दर्ज किया गया, जबकि प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? ---------------- आपके विधायक को टिकट मिलना चाहिए या नहीं, सर्वे में हिस्सा लेकर बताएं यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जब नासा ने पहले अंतरिक्ष यात्रियों का परिचय कराया, तब फेल हो गया था वो मिशन
    Next Article
    गर्लफ्रेंड की हत्या कर मासूम को भूसे में जलाया:झांसी में पति के पास जाने की जिद कर रही थी, मुठभेड़ में पकड़ा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment