Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ प्रीमियर लीग में स्पार्टन एफसी की शानदार जीत:मुख्य अतिथि ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह, कल होगा अजैक्स बनाम मेरठ यूथ का मैच

    4 hours ago

    1

    0

    शहर में पहली बार आयोजित मेरठ प्रीमियर लीग (एमपीएल) के तहत खेले जा रहे मुकाबलों में रोमांच लगातार बना हुआ है। मंगलवार को खेले गए मैच में स्पार्टन एफसी ने इंटर मेरठ को 3-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले में स्पार्टन एफसी के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और इंटर मेरठ को वापसी का मौका नहीं दिया। पूरे मैच के दौरान टीम का दबदबा बना रहा, जिसके चलते उसे एकतरफा जीत हासिल हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विरेंद्र सिंह पटियाल मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और लीग के आयोजन की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि लीग के तहत अगला मुकाबला अजैक्स फुटबॉल क्लब और मेरठ यूथ फुटबॉल अकादमी के बीच बुधवार शाम 4:30 बजे खेला जाएगा। मेरठ प्रीमियर लीग में लगातार हो रहे रोमांचक मैच खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच दे रहे हैं, जिससे स्थानीय फुटबॉल को भी बढ़ावा मिल रहा है। इस लीग में कुल 7 टीमें मेरठ स्पोर्टिंग, आईआईएमटी, अजैक्स एफसी, इंटर मेरठ, स्पार्टन, आईएफए और एमवाईएफए भाग ले रही है । मुकाबले राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेले जा रहे है , जिसमें अधिक अंक हासिल करने वाली टीमें क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौसी में भाजपा ने विपक्ष का पुतला फूंका:महिला आरक्षण बिल पास न होने पर विरोध जताया, एमएलसी बोले- राहुल गांधी हर अच्छा काम रोकते
    Next Article
    सपा विधायक के चचेरे भाई को रोडवेज बस ने रौंदा:प्रयागराज में पीछे से टक्कर लगने पर सड़क पर गिरे, बस कुचलते हुए निकली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment