Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ नगर निगम में IUML का धरना प्रदर्शन:लघु उद्योग श्रमिकों पर कॉमर्शियल टैक्स हटाने की मांग बोले पहले दे सुविधा फिर करें वसूली

    8 hours ago

    2

    0

    मेरठ नगर निगम में इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने बुधवार को धरना देते हुए नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर महानगर में लघु एवं अतिसूक्ष्म उद्योगों से वसूले जा रहे कॉमर्शियल टैक्स को समाप्त करने की मांग की। साथ ही मलिन, दलित और अल्पसंख्यक बस्तियों में खराब सफाई व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई। इस दौरान पार्षद रिजवान अंसारी ने बताया कि शहर के कई छोटे-छोटे मकानों में लोग चप्पल निर्माण, मिट्टी के बर्तन, लकड़ी के सामान, कपड़ा, सिलाई-कढ़ाई और आर्टिफिशियल ज्वैलरी जैसे कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। सरकार इन लघु उद्योगों को विभिन्न योजनाओं के तहत प्रोत्साहित भी कर रही है, लेकिन नगर निगम द्वारा इन श्रमिकों से कॉमर्शियल टैक्स वसूला जा रहा है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। IUML ने इस टैक्स को निरस्त करने की मांग की। बरसात में डूब जाएगा शहर- रिजवान अंसारी पार्षद रिजवान अंसारी ने शहर के नालों की स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि आज के समय में जो हालात हैं अगर अगले एक महीने में नालों की सफाई को लेकर कोर्ठ ठोस कदम नहीं उठाया जाता है तो आने वाले बरसात के समय में जलभराव के कारण जनजीवन को बहाल होने से कोई नहीं रोक सकता। इसके अलावा इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मलिन और पिछड़े इलाकों में नालों की सफाई ठीक से नहीं हो रही है और कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। समय पर कूड़ा नहीं उठने के कारण हालात बदतर हो रहे हैं, जिससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या बढ़ने की आशंका है। IUML ने नगर आयुक्त से मांग की कि पहले सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और उसके बाद ही किसी प्रकार का टैक्स लागू किया जाए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मौ. अय्यूब सैफी, मौ. आसिफ खान एडवोकेट, कैसर अब्बास, आशिक इलाही गाजी, पार्षद रिजवान अंसारी, इदरीश सैफी समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में 7 डिग्री नीचे आया तापमान:उमस और गर्मी बरकरार, गमछे और दुपट्टे से मुंह ढककर सड़कों पर चलने को मजबूर लोग
    Next Article
    पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने किसानों के लिए किया प्रदर्शन:पीलीभीत में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन, मुकदमा वापस लेने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment