Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला आरक्षण पर राहुल-अखिलेश के खिलाफ प्रदर्शन:कानपुर में महिलाओं ने फूंका पुतला, पूर्व विधायक भी हए शामिल हुए

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर की छावनी विधानसभा क्षेत्र में बुधवार की शाम महिला आरक्षण के समर्थन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। कार्यक्रम का नेतृत्व सुमन वर्मा ने किया। छावनी विधानसभा स्थित सरस्वती स्कूल मेन रोड से जगई पुरवा चौराहे तक (1 किलोमीटर) महिलाओं ने पैदल मार्च निकाला। पदयात्रा के बाद जगई पुरवा चौराहे पर प्रदर्शनकारी महिलाओं ने हाथ में तख्ती लेकर राहुल गांधी और अखिलेश यादव के ख़िलाफ़ जानकार नारेबाजी की। इसके बाद दोनों नेताओं का पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल को लेकर महिलाओं के हितों को नुकसान पहुंचाया है, जिससे उनमें आक्रोश है। महिलाओं ने "होश में आओ" के नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस प्रदर्शन में कानपुर दक्षिण जिले के मंत्री एलबी सिंह पटेल, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष शनि जायसवाल, लक्ष्मी, रूबी, माया साहू और किरण जायसवाल सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं। आयोजकों ने बताया कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए यह आंदोलन भविष्य में भी जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 6 अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर:सुशांत गोल्फ सिटी-दुबग्गा में मकान ध्वस्त किए, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
    Next Article
    डंपर का पहिया बांधते समय ड्राइवर की मौत:घाटमपुर के हमीरपुर रोड स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment