Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में यूनिवर्सिटी क्लर्क ने गोली मारकर किया सुसाइड:लाश के पास पड़ा मिला तमंचा, एक दिन बाद था नए घर का उद्घाटन

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में यूनिवर्सिटी में कार्यरत युवक ने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। मृतक का नाम नीरज कुमार पुत्र चंदनप्रकाश है। पूरी घटना मेडिकल थानाक्षेत्र के जाग्रित विहार सेक्टर 8 की है। यहां नीरज अपनी मम्मी, पापा के साथ देवेंद्र के किराए के मकान में तीसरी मंजिल पर पिछले एक महीने से रह रहा था। रविवार शाम लगभग 8 बजे नीरज की लाश घर के अंदर कमरे में पड़ी मिली है। लाश के पास ही तमंचा पड़ा मिला है। माना जा रहा है कि नीरज ने कनपटी पर गोली मारकर सुसाइड किया है। गोली आर-पार होकर निकल गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, मृतक नीरज के परिवार से पूछताछ कर रही है। वहीं फोरेंसिक टीमों ने भी मौके से नमूने जुटाए हैं। नए घर में हो रही थी शिफ्टिंग मृतक नीरज के पिता चंदन प्रकाश ने बातचीत में बताया कि बेटा नीरज पहले न्यूटिमा अस्पताल गढ़ रोड में प्राइवेट जॉब करता था। पिछले लगभग एक साल से गजरौला में यूनिवर्सिटी में जॉब कर रहा था। बताया कि हमलोग यहां देवेंद्र के मकान में किराए पर रहते थे। अब हमने सेक्टर तीन में अपना मकान ले लिया था। इसी मकान में हम किराए के घर से सामान की शिफ्टिंग कर रहे हैं। मकान का सारा सामान जा चुका था, केवल पंखे बचे थे जो किराए के घर से निकलकर हमारे अपने घर में जाने थे। किराए के मकान में पंखा उतारने आया था बताया कि रविवार को बेटा नीरज दोपहर लगभग 3 बजे यहां किराए के मकान में वो पंखे उतारने आया। उसके बाद वो घर नहीं लौटा। हम लोग शाम तक उसका इंतजार करते रहे कि वो आ जाएगा। लेकिन वो हमारे पास घर नहीं पहुंचा। हम भी अपने कामों में बिजी थे क्योंकि हमें दो दिन बाद ही नए घर का गृहप्रवेश करना है। इसलिए हमें भी ख्याल नहीं रहा। पड़ोसियों ने बताया कि घर में खून बिखरा है शाम लगभग 8 से 8.30 बजे के करीब हमारे पास पड़ोसियों से सूचना आई कि हमारे किराए के मकान में फर्श पर खून बिखरा है, सीढ़ियों तक खून बहकर आ रहा है। हम घबरा गए। घबराकर हम पति, पत्नी दोनों तुरंत यहां अपने मकान पर पहुंचे तो देखा कि कमरे में अंदर हमारा बेटा नीरज फर्श पर पड़ा है। वो पूरी तरह खून से लथपथ था। उसके पास ही तमंचा पड़ा था। मौके पर पुलिस थी जो सब जांच कर रही थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में महिला के सिर-चेहरे पर 10 बार कुल्हाड़ी मारी:अंगुली काटकर 200 मीटर दूर फेंकी, 2 साल पहले लव मैरिज की थी
    Next Article
    रेलवे ट्रैक पर युवक घायल, अस्पताल में मौत:स्ट्रेचर न मिलने पर परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने समझाकर शांत कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment