Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में महिला के सिर-चेहरे पर 10 बार कुल्हाड़ी मारी:अंगुली काटकर 200 मीटर दूर फेंकी, 2 साल पहले लव मैरिज की थी

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में एक महिला की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। महिला का शव गांव के खेत में पड़ा मिला। उसके सिर, चेहरे, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर कुल्हाड़ी से करीब 10 वार किए गए। हाथ की एक अंगुली काटकर शव से करीब 200 मीटर दूर फेंक दी गई। महिला ने 2 साल पहले लव मैरिज की थी। इससे पहले उसके पहले पति की मौत हो चुकी थी। महिला के परिजनों ने पति, ससुराल पक्ष और कुछ रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उसे पहले भी प्रताड़ित किया जाता था और उसकी जान को खतरा था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस पारिवारिक और सामाजिक पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। खुलासे के लिए टीमें गठित की गई हैं। मामला परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खूंटी गांव का है। अब जानिए पूरा मामला कंकरखेड़ा के महमूदपुर गांव निवासी गुलफ्शां का दस साल पहले गाजियाबाद के डासना के एक युवक से निकाह किया था। दो बच्चे होने के बाद पति की मौत हो गई। उसके बाद गुलफ्शां अपने मायके में दोनों बच्चों के संग रहने लगी। जटौली निवासी भोला पंडित का गुलफ्शां के पिता शाहिद के घर आना जाना था। मनवीर को पहली पत्नियां छोड़कर जा चुकी हैं मनवीर तीन शादी कर चुका है। एक पत्नी की डिलीवरी के समय मौत हो गईं थीं, दो पत्नियां उसे छोड़कर चली गईं। दोनों के परिवार की रजामंदी पर भोला ने गुलफ्शां और मनवीर को आपस में मिलवा दिया। उसके बाद दोनों में प्रेम संबंध हो गए। दो साल पहले परिवार की रजामंदी पर दोनों ने शादी कर ली। गुलफ्शां अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर मनवीर के घर पर रहने लगी। छह माह पहले गुलफ्शां ने मनवीर के बेटे को जन्म दिया। मनवीर गैंसूपुर में दूध डेरी पर काम करता है। मनवीर के मुताबिक, शुक्रवार को गुलफ्शां बच्चों की किताब लेने के लिए घर से परीक्षितगढ़ के लिए निकली थी। रात तक भी वह वापस नहीं लौटी। गेहूं के खाली खेत में पड़ा था शव मनवीर ने परिवार के साथ गुलफ्शां की तलाश की। शनिवार की सुबह गांव के रमेश के गेहूं के खाली खेत में गुलफ्शां का शव पड़ा मिला। रमेश उस समय खेत में नलकूप चलाने गए थे। रमेश ने यूपी-112 को काल पर शव की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले मनवीर भी खेत में पहुंच चुका था। लाश से 200 मीटर दूर कटी पड़ी थी हाथ की अंगुली गुलफ्शां के सिर, चेहरे, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर बलकटी से दस वार किए। हाथ की अंगुली काटकर शव से करीब 200 मीटर दूर फेंकी थी। उसके पास ही हत्या में इस्तेमाल की गई बलकटी पड़ी हुई थी। घटना के बाद एसपी देहात अभिजीत कुमार और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम कराकर गुलफ्शां के स्वजन को सौंप दिया। शाहिद की तरफ से पति मनवीर, उसके मौसेरे भाई सुमित और परतापुर निवासी बहनोई प्रवीण पर शक जताते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। गुलफ्शां की हत्या में पति और उसके रिश्तेदारों के इर्द-गिर्द शक की सुई घूम रही है। दो दिन पहले मनवीर पत्नी गुलफ्शां को साथ लेकर अलग किराए के मकान में रहना चाहता था। दो माह पहले बहनोई प्रवीन के साथ संपत्ति को लेकर मनवीर का विवाद भी हुआ था। पुलिस परिवार में ही गुलफ्शां के हत्यारोपितों को ढूंढ रही है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-अविनाश पांडेय, एसएसपी -------------------------- यह खबर भी पढ़ें… असम-राइफल्स के जवान ने की हर्ष फायरिंग, बच्चे की मौत:सीने के आर-पार हुई बुलेट; बलिया में ससुराल की बारात में डांस कर रहा था; FIR दर्ज बलिया में बारात में डांस के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। गोली बच्चे के सीने के आरपार हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्चा अपनी पड़ोस में आई बारात में आया हुआ था। आरोपी सुनील यादव, असम राइफल्स में सिपाही है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'सद्भाव यात्रा' की शुरुआत के लिए चंपारण को ही क्यों चुना? निशांत कुमार ने बताया
    Next Article
    मेरठ में यूनिवर्सिटी क्लर्क ने गोली मारकर किया सुसाइड:लाश के पास पड़ा मिला तमंचा, एक दिन बाद था नए घर का उद्घाटन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment