Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में दोपहर बाद बूंदाबांदी से बदला मौसम:ठंड़ी हवा से तापमान में आई गिरावट , AQI भी हो रहा प्रभावित

    8 hours ago

    1

    0

    मेरठ में गुरूवार का मौसम पिछले एक हफ्ते की तुलना में राहत भरा रहा। बीते दिन हुई हल्की बूंदाबंदी के बाद आज का दिन अपेक्षाकृत सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार शहर में अधिकतम तापमान लगभग 36°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने की संभावना है। वहीं आज दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव देखा गया कुछ क्षेत्रों में हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद चली ठंडी हवाओं से गर्मी से लोगों को राहत मिली दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जिससे तेज धूप का असर कुछ कम महसूस होगा। सुबह से ही मौसम में हल्की ठंडक बनी रह सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। शाम के समय मौसम और भी सुहाना हो जाएगा। इस दौरान 12 से 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हल्की हवाएं चलेंगी, जो वातावरण को और आरामदायक बनाएंगी। वहीं, नमी का स्तर 50 से 60 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है, जिससे उमस बहुत ज्यादा महसूस नहीं होगी। हालांकि बादलों की मौजूदगी के बावजूद आज बारिश की संभावना काफी कम है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव अस्थायी है, और आने वाले दिनों में तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमीय गतिविधियों के कारण हुआ है। उनका अनुमान है कि हल्की बारिश और बादलों की मौजूदगी से कुछ समय के लिए गर्मी से राहत बनी रह सकती है, हालांकि दिन चढ़ने के साथ तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है। फिलहाल, मौसम के इस बदले हुए मिजाज ने लोगों को तपती गर्मी से राहत की सांस जरूर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत:मायकेवालों ने मारपीट और जहर देने आरोप लगाया, पिता बोले- भैंस बेचकर फ्रीज दी थी
    Next Article
    आजमगढ़ में 59 श्रमिक बेटियों का सामूहिक विवाह:मंडल मुख्यालय पर कल होगा आयोजन, मऊ से जाएंगी बेटियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment