Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में शराब पीने से तीन की मौत:परिजनों का अस्पताल में हंगामा, सरकारी ठेके से खरीदी थी देशी शराब

    4 hours ago

    2

    0

    मेरठ में शुक्रवार देर शाम शराब पी रहे तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों ने एक सरकारी ठेके से देशी शराब खरीदी थी। साथ पीने के बाद घर चले गए थे। घर पहुंचते ही तीनों की हालत बिगड़ गई। उल्टी और पेट में दर्द होने लगा। आनन फानन में तीनों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बारी-बारी से तीनों ने दम तोड़ दिया। घटना दौराला थाना क्षेत्र का है। युवकों की मौत पर उनके परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। सूचना मिलते ही डीएम डा. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडेय और जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ पहले हॉस्पिटल पहुंचे। फिर शराब की दुकान पर गए। फिलहाल टीम मामले की जांच कर रही है। देखें 2 तस्वीरें…. अब पढ़िए पूरा मामला सरस्वती कॉलोनी में रहने वाले बाबूराम का बेटा सचिन किराना व्यापारी है। सचिन की दुकान में जितेंद्र (45) और अंकित उर्फ दौलत (32) काम करते थे। जबकि बाबूराम (62) सरसों के तेल के स्पेलर पर काम करता है। जितेंद्र वार्ड संख्या 12 के दयानंदपुरी का रहने वाला था। जबकि, दौलत सरस्वती कॉलोनी में रहता था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे तीनों ही कस्बे के देशी शराब ठेके के पास शराब पी रहे थे। जिसके बाद तीनों अपने-अपने घर चले गए। घर पहुंचते ही सभी की तबीयत अचानक से बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। यह देख परिजन घबराए गए। तीनों को अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। शराब जब्त, सेल्समैन हिरासत में सूचना मिलते ही डीएम-एसएसपी दौराला के लिए रवाना हो गए। आबकारी की टीम ने तत्काल उस दुकान पर छापा मारा, जहां से शराब खरीदी गई थी। मौके से खाली टेटरा पैक कब्जे में लिए गए हैं। दुकान से भी पेटियां पुलिस ने जब्त की हैं। दुकान के सेल्समैन समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। आर्यावर्त अस्पताल के ईएमओ डॉ. प्रफुल्ल चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी जहरीले पदार्थ के सेवन का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तीनों की मौत का कारण स्पष्ट होगा। कार्रवाई की मांग कर रहा परिवार जितेंद्र के पिता राजपाल ने शराब विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया, उनका बेटा कई सालों से किराना व्यापारी सचिन की दुकान पर काम करता था। वहीं, बाबूराम के बेटे सचिन ने बताया कि उनके पिता अक्सर में दुकान में काम करने वाले मजदूर जितेंद्र और दौलत के संग शराब पीते थे। तीनों की मौत के बाद बेटे सचिन और सुनील भी नजदीकी थाने में शराब विक्रेता के खिलाफ तहरीर देते हुए सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। एसएसपी बोले- शराब से मौत की पुष्टि नहीं डीएम और एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से बात की। एसएसपी अविनाश पांडेय का कहना है कि तीनों युवकों ने जो शराब पी है, उसकी 9 पेटी बिकी हैं। कहीं और से किसी की तबियत बिगड़ने की शिकायत नहीं आई है। फिलहाल सभी शराब जब्त कर ली गई है। आबकारी की टीम जांच कर रिपोर्ट देगी, उसे के बाद कुछ कहा जा सकेगा। अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… --------------------------- ये खबर भी पढ़िए- आगरा के न्यूड वीडियो कांड के लड़के-लड़कियां आपस में दोस्त, सभी की उम्र 14 से 17 साल के बीच आगरा का खंदौली इलाका 31 मार्च को अचानक चर्चा में आ गया। वजह- 48 अश्लील वीडियो का एक साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो जाना था। इन वीडियो में 3 लड़के और 2 लड़कियां दिख रही थीं। सभी की उम्र 14 से 17 साल के बीच थी। ये वीडियो उस वक्त वायरल हुए, जब इलाके में ऐतिहासिक श्रीराम मेला चल रहा है। इससे इलाके में तनाव फैल गया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    35 शेड्स ऑफ ट्रंप! रणनीति या सिर्फ और सिर्फ अनिश्चितता? देखें B&W
    Next Article
    'रोबोटिक सर्जरी से दर्द कम, रिकवरी तेज':SGPGI में रोबोकॉप्स का आगाज, सर्जरी की हुई लाइव स्ट्रीमिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment