Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में शराब पीने से 3 युवकों की मौत:परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, सरकारी दुकान से खरीदी थी प्रतिबंधित शराब

    3 hours ago

    2

    0

    मेरठ में शुक्रवार को तीन युवकों की शराब पीने से मौत हो गई। तीनों एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। देखते ही देखते तीनों की हालत बिगड़ती चली गई। उल्टी, पेट में दर्द समेत कई शिकायतों के चलते आनन फानन में तीनों को आर्यावर्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में शाम को उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई। मौके से जो शराब मिली है, वह प्रतिबंधित बताई जा रही है। चर्चा यह भी है कि तीनों ने सरकारी दुकान से यह शराब खरीदी थी। घटना दौराला थाना क्षेत्र का है। युवकों की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। जिस शराब को तीनों पी रहे थे, वह प्रतिबंधित थी। लेकिन उन्होंने वह सरकारी दुकान से खरीदी थी। परिजनों ने प्रशासन की लापरवाही बताते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही डीएम डा. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडेय और जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ पहले हॉस्पिटल पहुंचे। शराब पीने की वजह पता चलते ही वह दुकान पर गए। फिलहाल टीम मामले की जांच कर रही है। देखें घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें…. अब पढ़िए पूरा मामला सरस्वती कॉलोनी के रहने वाले बाबूराम (60) का बेटा सचिन किराना व्यापारी है। उनके बेटे की दुकान में जितेंद्र (45) और दौलत (25) काम करते थे। जितेंद्र वार्ड संख्या 12 के दयानंदपुरी का रहने वाला था। जबकि, दौलत सरस्वती कॉलोनी का निवासी था। शाम करीब साढ़े सात बजे तीनों ही कस्बे के देशी शराब ठेके के पास शराब पी रहे थे। जिसके बाद तीनों अपने-अपने घर चले गए। घर पहुंचते ही सभी की तबीयत अचानक से बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। जिससे परिजन घबराए गए। तीनों को बदहवास देख वहां मौजूद लोगों की मदद से अस्पताल लेकर आ गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस मोनू से भी पूछताछ कर रही है। शराब जब्त, सेल्समैन हिरासत में शराब के सेवन से मौत होने की सूचना मिलते ही डीएम-एसएसपी दौराला के लिए रवाना हो गए। आबकारी की टीम ने तत्काल उस दुकान पर छापा मारा, जहां से शराब खरीदी गई थी। देशी शराब का नाम बंटी जीरा मसाला बताया जा रहा है। मौके से खाली टेटरा पैक कब्जे में लिए गए हैं। दुकान से भी पेटियां पुलिस ने जब्त की हैं। दुकान के सेल्समैन समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। आर्यवत अस्पताल के ईएमओ डॉ. प्रफुल्ल चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी जहरीले पदार्थ के सेवन का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तीनों की मौत का कारण स्पष्ट होगा। कार्रवाई की मांग कर रहा परिवार जितेंद्र के पिता राजपाल ने शराब विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा कई सालों से किराना व्यापारी सचिन की दुकान पर काम करता था। बेटे की मौत के बाद परिवार बदहवाश है। वहीं, बाबूराम के बेटे सचिन ने बताया कि उनके पिता अक्सर में दुकान में काम करने वाले मजदूर जितेंद्र और दौलत के संग शराब पीते थे। तीनों की मौत के बाद बेटे सचिन और सुनील भी नजदीकी थाने में शराब विक्रेता के खिलाफ तहरीर देते हुए सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। एसएसपी बोले- शराब से मौत की पुष्टि नहीं डीएम और एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से बात की। एसएसपी अविनाश पांडेय का कहना है कि तीनों युवकों ने जो शराब पी है, उसकी 9 पेटी बिकी हैं। कहीं और से किसी की तबियत बिगड़ने की शिकायत नहीं आई है। फिलहाल सभी शराब जब्त कर ली गई है। आबकारी की टीम जांच कर रिपोर्ट देगी, उसे के बाद कुछ कहा जा सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दावा- ईरानी सेना ने अमेरिकी हेलिकॉप्टर को गिराया:फाइटर जेट पायलट की तलाश में घुसा था; ईरान ने पायलट को जिंदा पकड़ने पर इनाम रखा
    Next Article
    बिसौली कोतवाली को मिला नया प्रभारी:एसएसपी ने क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा को किया तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment