Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में सड़क पार करते समय युवक गिरा, मौत:एक्सीडेंट का शोर मचा, पुलिस बोली- दौरा आता था

    11 hours ago

    1

    0

    मेरठ के सदर बाजार इलाके में बुधवार रात भैंसाली बस अड्डे के बाहर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार से टक्कर मारकर फरार होने की बात कही, लेकिन पुलिस ने इसे खारिज करते हुए बताया कि युवक को दौरे पड़ते थे और उसी के कारण वह सड़क पर गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। दिल्ली रोड पर भैंसाली बस अड्डे के पास स्थित रोडवेज दफ्तर के सामने बुधवार देर शाम युवक सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक गिर पड़ा। घटना के बाद लोगों ने शोर मचाया और कार से टक्कर मारने का आरोप लगाया। स्थानीय लोग युवक को तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ‘हीमैन’ के नाम से हुई पहचान शुरुआत में युवक की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन बाद में कुछ लोगों ने उसकी पहचान जली कोठी निवासी शहजाद उर्फ हीमैन, पुत्र यासीन के रूप में की। बताया जा रहा है कि वह ई-रिक्शा चलाने का काम करता था। भीड़ हटाकर पुलिस ने खुलवाया जाम सूचना मिलते ही सदर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक कुछ लोग युवक को अस्पताल ले जा चुके थे। पुलिस ने मौके पर जमा भीड़ को हटाया और जाम खुलवाया। घटना के बाद काफी देर तक इलाके में अफरा-तफरी रही। टक्कर की चर्चा, लेकिन पुलिस ने किया खंडन मौके पर मौजूद लोगों ने एक कार द्वारा टक्कर मारने की बात कही और एक नंबर भी पुलिस को दिया। कुछ लोगों का दावा था कि कार नोएडा नंबर की टैक्सी थी, जिसने टक्कर मारकर भागने से पहले कुछ सेकेंड के लिए ब्रेक भी लगाए। हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में एक्सीडेंट की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। एएसपी नवीना शुक्ला के अनुसार, युवक को किसी वाहन ने टक्कर नहीं मारी। वह अचानक सड़क पर गिर गया था। उसी समय पास से एक कार गुजर रही थी, जिससे लोगों को भ्रम हुआ। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में 235 वाहनों का चालान, 9 गाड़ियां सीज:यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
    Next Article
    आज ईको पार्क सहित 470 परियोजनाओं की सौगात देंगे CM:1054 करोड़ हुए हैं खर्च; होगा लोकार्पण व शिलान्यास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment