Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में सेंट्रल मार्केट सीलिंग के दौरान बवाल:व्यापारियों के दो गुट भिड़े, पुलिस ने हस्तक्षेप कर कराया शांत

    9 hours ago

    1

    0

    मेरठ में शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुई सेंट्रल मार्केट की सीलिंग कार्रवाई शाम होते-होते हंगामेदार हो गई। किसी बात को लेकर व्यापारियों के दो गुट आमने-सामने आ गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने ले जाकर बैठा दिया गया। सेंट्रल मार्केट में बुधवार को सीलिंग की कार्रवाई चल रही थी। सुबह से लेकर शाम तक व्यापारी विरोध जताते रहे। शाम करीब चार बजे तक अधिकांश प्रतिष्ठान सील कर दिए गए, लेकिन कुछ दुकानदार कानूनी पेचीदगियों के चलते खुद को सुरक्षित मान रहे थे। एक समय सीलिंग टीम कॉम्प्लेक्स को आवासीय बताकर कार्रवाई से बचती दिखी और उसे सीज करने में हिचकिचाहट नजर आई। शिकायत के बाद पहुंची टीम दरअसल पूरा मामला साहिल प्लाजा से जुड़ा था, जिसके मालिक महिपाल सिंह हैं। उनका बेटा राहुल त्यागी पेशे से अधिवक्ता है। बुधवार को टीम यहां पहुंचकर रुक गई। यह दूसरा मौका था जब टीम को इस प्रतिष्ठान पर भेजा गया। आखिरकार ऊपर का ऑफिस खाली कराना पड़ा और कार्रवाई आगे बढ़ी। व्यापारी पर शिकायत का शक जिस वक्त कार्रवाई चल रही थी, उस दौरान क्षेत्रीय व्यापारी किशोर वाधवा भी मौके पर मौजूद थे। उन्हें देखकर साहिल प्लाजा के संचालक महिपाल सिंह नाराज हो गए। उन्हें शक था कि आवास विकास परिषद में शिकायत किशोर वाधवा ने ही की है, जिसके चलते यह कार्रवाई हो रही है। नोकझोंक के बाद हुई मारपीट महिपाल पक्ष और किशोर वाधवा के बीच पहले कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई। देखते ही देखते मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थिति बिगड़ती देख सीओ अभिषेक तिवारी को हस्तक्षेप करना पड़ा। सीओ के सामने भी एक पक्ष ऊंची आवाज में बहस करता रहा। इस पर उन्होंने दोनों पक्षों को शांत कराया और कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद माहौल धीरे-धीरे सामान्य हुआ और पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा जंक्शन पर मारपीट का VIDEO:साधू को बाल पकड़ कर घसीटा, जड़े थप्पड़, जीआरपी ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
    Next Article
    बेटियों की शादी के लिए रखे 12 लाख रुपए चोरी:मुजफ्फरनगर में घर से नकदी गायब, शादी में गया था पूरा परिवार; पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment