Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में सुरक्षा जवान भर्ती के लिए लगेंगे रोजगार शिविर:1 अप्रैल से शुरुआत , 10वीं-12वीं पास युवाओं को मिलेगा मौका

    3 hours ago

    1

    0

    जनपद के युवाओं के लिए भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा सभी विकास खंड मुख्यालयों पर सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर और सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर 1 अप्रैल से शुरू होकर मई तक विभिन्न ब्लॉकों में लगाए जाएंगे। भर्ती शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने का अवसर मिलेगा। कंपनी देश-विदेश में सुरक्षा सेवाएं प्रदान करती है और रोजगार के क्षेत्र में प्रमुख स्थान रखती है। योग्यता और शर्तें सुरक्षा सैनिक पद के लिए 10वीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष और न्यूनतम लंबाई 168 सेमी निर्धारित की गई है। वहीं सुपरवाइजर पद के लिए 12वीं पास, आयु 21 से 40 वर्ष और लंबाई 170 सेमी होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को 10वीं की मार्कशीट और आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ लानी होगी। चयनित अभ्यर्थियों को देहरादून ट्रेनिंग सेंटर में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें एनडीआरएफ के तहत सिविल डिफेंस की ट्रेनिंग भी शामिल है। प्रशिक्षण के बाद अभ्यर्थियों को 16 हजार से 25 हजार रुपये तक वेतन, पीएफ, ग्रेच्युटी, ईएसआई, बीमा, पेंशन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही दुर्घटना की स्थिति में परिवार को 1 से 6 लाख रुपये तक सहायता राशि दी जाएगी। यहां लगेंगे शिविर 1-2 अप्रैल: दौराला 4-6 अप्रैल: मवाना 7-8 अप्रैल: जानी 10-11 अप्रैल: सरधना 13-15 अप्रैल: रोहटा 16-17 अप्रैल: रजपुरा 18-20 अप्रैल: खरखौदा 21-22 अप्रैल: माछरा 23-24 अप्रैल: हस्तिनापुर 25-27 अप्रैल: परीक्षितगढ़ 28-29 अप्रैल: सरूरपुर 30 अप्रैल-1 मई: मेरठ ब्लॉक मुख्य विकास अधिकारी और जिला रोजगार अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को शिविर के सफल आयोजन के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्भवती महिला सीढ़ी से फिसलकर गिरी:मिर्जापुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    नैनी थाने में हंगामे के मामले की होगी जांच:पूर्व सैनिकों ने PHQ का घेराव किया, अफसरों से बोले- साथी को बेवजह पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment