Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में रिटायर्ड फौजी को किया हाउस अरेस्ट:9 लाख की ठगी, 5 दिन तक बनाया बंधक

    2 hours ago

    2

    0

    मेरठ में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड फौजी से 9.01 लाख रुपये की ठगी की है। ठगों ने फौजी को पांच दिनों तक 'डिजिटल गिरफ्तारी' के नाम पर अपने नियंत्रण में रखा और उनसे पैसे ऐंठे। कंकरखेड़ा क्षेत्र की आर्मी कॉलोनी निवासी गजपाल सिंह पुत्र नारायण सिंह को 12 मार्च की शाम एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और कहा कि उनके आधार कार्ड पर एक संदिग्ध सिम जारी हुआ है, जिसका इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में हो रहा है। इसके बाद गजपाल सिंह को एक अन्य नंबर पर संपर्क करने को कहा गया। उस नंबर पर खुद को एटीएस अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने उनसे बात की। ठगों ने वीडियो कॉल के जरिए उन्हें लगातार निगरानी में रखा और किसी से भी बात न करने की सख्त हिदायत दी। उन्हें एक फर्जी गिरफ्तारी वारंट भी भेजा गया। जांच के नाम पर ठगों ने फौजी गजपाल सिंह से उनकी बैंक डिटेल, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और जेवरात की जानकारी ली। इसके बाद उन्हें अपनी एफडी तुड़वाने और जेवर गिरवी रखने के लिए मजबूर किया गया। 12 से 16 मार्च के बीच, अलग-अलग किस्तों में कुल 9,01,047 रुपये ठगों के खातों में ट्रांसफर करा दिए गए। ठगों ने गजपाल सिंह को लगातार भरोसा दिलाया कि जांच पूरी होने के बाद पैसा वापस मिल जाएगा। हालांकि, जैसे ही पूरी रकम ट्रांसफर हुई, ठगों के फोन बंद हो गए। तब गजपाल सिंह को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। परिवार को घटना की जानकारी देने के बाद गजपाल सिंह ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुलतानपुर एसपी चारू निगम ने किया पैदल मार्च:ईद से पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, लोगों से बात कर लिया फीडबैक
    Next Article
    मेडिकल स्टोर संचालक के इलाज से युवक की मौत:रायबरेली में परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment