Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में रालोद नेताओं ने नगर निगम पर लगाए आरोप:पार्कों और सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

    3 hours ago

    2

    0

    मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने शनिवार को नगर आयुक्त सौरभ गंगवार से मुलाकात कर जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत शिकायत पत्र सौंपा। इस दौरान वार्ड 37 गंगानगर स्थित चौधरी अजित सिंह पार्क और वार्ड 40 श्रद्धापुरी कॉलोनी फेज-1 के पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और धीमी प्रगति को लेकर गंभीर आपत्ति जताई गई। रालोद के युवा जिला अध्यक्ष अभिमन्यू ललसाना ने आरोप लगाया कि पार्कों में हो रहे निर्माण कार्यों में तय मानकों की अनदेखी की जा रही है। शिकायत के अनुसार, जहां 40 मिमी स्टोन ग्रेड की गिट्टी का उपयोग होना था, वहां 1–2 इंच की गिट्टी इस्तेमाल की गई। इसके अलावा 4 इंच मोटाई के स्थान पर कम मोटाई में कार्य किया गया, जिससे निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। इसके साथ ही दीवारों पर पुट्टी नहीं की गई और पुरानी दीवारों पर बिना तैयारी सीधे प्लास्टर कर दिया गया, जिससे मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सड़कों की भी शिकायत सतेंद्र तोमर ने कहा कि क्षेत्र की सड़कों की हालत बेहद खराब है और कई जगह सड़कें टूटी हुई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनता के टैक्स के पैसे से हो रहे विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि संबंधित कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी ठेकेदारों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा सभी कार्यों को गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूरा कराया जाए। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में बिना मान्यता के संचालित मिले 21 अवैध स्कूल:डीएम की जांच में हुआ खुलासा, सभी पर लगेगा ताला
    Next Article
    संभल में स्कूल भूमि पर बना अवैध मदरसा-मस्जिद ध्वस्त:700 वर्गमीटर जमीन पर था कराया था निर्माण, 25 प्रतिशत मस्जिद का हिस्सा बचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment