Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में पति-पत्नी से लूट करने वाला बदमाश गिरफ्तार:दरोगा भर्ती ड्यूटी से लौट रही थी शिक्षिका, बादमाश ने रोककर की थी लूटपाट

    11 hours ago

    1

    0

    मेरठ के रेलवे रोड थाना क्षेत्र में दंपति से लूटपाट करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दूसरा साथी अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने बदमाश के पास से ढाई लाख रुपए बरामद किए हैं। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के फाजलपुर रोहटा रोड के रहने वाले विजय कुमार 15 मार्च को पत्नी सरिता को लेकर ब्रह्मपुरी से वापस घर लौट रहे थे। सरिता पेशे से शिक्षक हैं और उनकी दरोगा भर्ती परीक्षा में ड्यूटी लगी थी। दोनों जैसे ही रेलवे रोड इलाके में जैन नगर के निकट पहुंचे, तभी दो बदमाशों ने हथियार दिखाकर उनसे अंगूठी, चेन व अन्य कीमती सामान लूटा और फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले लूट की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शहर के भीतर से लेकर हाईवे तक सीसीटीवी खंगाले और बदमाशों की तलाश शुरु कर दी। शुरुआती छानबीन में सामने आया था कि बदमाश वारदात करने के बाद शहर से बाहर की तरफ भागे हैं। इसलिए दिल्ली रोड के कैमरे भी खंगाले गए। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि लूट की वारदात में शामिल एक बदमाश सिटी रेलवे स्टेशन के निकट मौजूद है और किसी का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोचने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। इसी दौरान बाइक फिसल गई और बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। गाजियाबाद का निकला बदमाश पूछताछ में बदमाश की पहचान नौशाद उर्फ बादशाह पुत्र मोबीन निवासी असलतपुर फारुखनगर थाना टीला मोड जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई। जबकि फरार साथी की पहचान उसने दानिश पुत्र असगर हुसैन निवासी बुलंदशहर के रूप में कराई। पुलिस अब दानिश की तलाश में जुटी है। उसे जल्द दबोचने का दावा किया जा रहा है। सीओ नवीना शुक्ला ने बताया कि नौशाद शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ मेरठ के अतिरिक्त गाजियाबाद, मोदीनगर, बागपत, बुलंदशहर समेत कई जनपदों में दर्जनभर मामले दर्ज हैं। उसके साथी के विरूद्ध भी काफी मुकदमे बताए जा रहे हैं, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा की सब्जी मंडी में लगी आग:तार जलने से बिजली गुल, अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप
    Next Article
    एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग:36 हजार फीट ऊंचाई पर यात्रियों को धुआं महसूस हुआ, ऑक्सीजन मास्क लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment