Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग:36 हजार फीट ऊंचाई पर यात्रियों को धुआं महसूस हुआ, ऑक्सीजन मास्क लगाया

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) से सोमवार शाम दिल्ली जा रही थी। फ्लाइट (IX-1523) बिहार पार कर यूपी के ऊपर पहुंची तो उसमें धुआं महसूस हुआ। पायलट ने लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल से इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी और यात्रियों को ऑक्सीजन मास्क दे दिया गया। यहां से फ्लाइट को सोमवार शाम 5:17 बजे परमिशन दे दी गई। फ्लाइट को लैंड करा लिया गया। फ्लाइट 15 घंटे से ज्यादा समय से लखनऊ में खड़ी है। सिक्योरिटी और टेक्निकल टीमें जांच कर रही हैं। फ्लाइट में क्रू मेंबर सहित 148 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। कई यात्रियों को रातभर में अलग-अलग फ्लाइट्स से दिल्ली भेजा जा चुका है। पायलट के केबिन में महसूस हुआ धुआं फ्लाइट IX-1523 सोमवार शाम करीब 4:58 बजे आंबेडकरनगर के ऊपर 36,000 फीट की ऊंचाई पर थी, तभी पायलटों को केबिन के एवियोनिक पैनलों से धुआं निकलने की आशंका हुई। स्थिति को गंभीर मानते हुए तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी गई और आपात प्रक्रिया शुरू की गई। मेडे कॉल’ के साथ गिरे ऑक्सीजन मास्क सावधानी के तौर पर पायलट ने ‘मेडे कॉल’ किया, जिसके साथ फ्लाइट के अंदर ऑक्सीजन मास्क अपने आप नीचे यात्रियों के पास गिर गए। अचानक मास्क गिरने और आपात घोषणा से यात्रियों में डर और घबराहट फैल गई। केबिन क्रू ने स्थिति संभालते हुए यात्रियों को मास्क उपयोग करने का तरीका बताया और उन्हें शांत कराया। लखनऊ एयरपोर्ट पर टीमें अलर्ट की गईं मेडे कॉल के बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर फायर, मेडिकल और रेस्क्यू टीमें अलर्ट कर दी गईं। फ्लाइट के लखनऊ में लैंड ही इसमें सवार सभी 148 यात्रियों और क्रू-मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फ्लाइट टर्मिनल-3 पर कल शाम 5:17 बजे से खड़ी है। यहां टेक्निकल जांच में फिलहाल धुआं या आग का कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है। घटना के बाद कुछ यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया, जबकि अन्य को होटल में ठहराया गया है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में पति-पत्नी से लूट करने वाला बदमाश गिरफ्तार:दरोगा भर्ती ड्यूटी से लौट रही थी शिक्षिका, बादमाश ने रोककर की थी लूटपाट
    Next Article
    पत्नी पर तेजाब फेंकने का आरोपी गिरफ्तार:मथुरा कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, पीड़िता का इलाज जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment