Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में ऑनलाइन मंगाया दही, खराब निकलने पर मुकदमा:डिलीवरी ब्वॉय पर हमला, मैस संचालक उसके भाई को पीटा

    1 day ago

    2

    0

    मेरठ के मोदीपुरम में ऑनलाइन मंगाया दही खराब निकलने पर मारपीट से लेकर मुकदमेबाजी हो गई। दरअसल एक कस्टमर ने ऑनलाइन दही मंगाया था। लेकिन वो खराब निकल गया। इस पर डिलीवरी ब्वॉय ने साथियों के साथ मिलकर मैस संचालक उसके बड़े भाई को जमकर पीट दिया। वहीं पूरे मामले में पल्लवपुरम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। ब्लिंकिट से मंगाया था दही पूरा मामला दीवान चंद्र एंक्लेव का है। यहां रहने वाले शिवा चौधरी विवेकानंद हॉस्टल में मैस चलाते हैं। शिवा ने बताया कि उसने ब्लिंकिट एप के जरिए मैस से दही ऑर्डर किया था। डिलीवरी ब्वॉय ने यहां से दही लाकर दे दिया। लेकिन जब कस्टमर ने जांच की तो दही खराब निकला। इस पर उन्होंने एप के माध्यम से शिकायत दर्ज कर रिफंड की मांग की है। शिकायत करने पर शुरू हुई अभद्रता आरोप है कि शिकायत किए जाने से नाराज डिलीवरी ब्वॉय ने मौके पर ही अभद्रता शुरू कर दी और शिवा व उनके बड़े भाई से गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर हॉस्टल के अन्य छात्र भी बाहर आ गए, जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया। साथियों के साथ लौटकर दी धमकी पीड़ित का आरोप है कि कुछ देर बाद डिलीवरी ब्वॉय अपने कई साथियों के साथ दोबारा हॉस्टल पहुंच गया। इस दौरान हॉस्टल गार्ड ने उन्हें अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। आरोपियों ने हंगामा करते हुए धमकी दी और वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना डायल-112 पर पुलिस को दी गई। पीड़ित की तहरीर पर आरोपित अंकुश व अंकुश के अन्य साथी के खिलाफ केस दर्ज हुआ। पल्लवपुरम एसओ भगत सारस्वत का कहना है कि जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में गांव वालों ने कमिश्नर ऑफिस घेरा:अपर नगर आयुक्त से बोले- नगर निगम अब 'नरक निगम' है, हर तरफ जलभराव और गंदगी
    Next Article
    मेरठ में अतिक्रमण पर ट्रैफिक पुलिस-नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई:अतिक्रमण करने वालों में मची भगदड़, 36 को नोटिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment