Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में मजदूरी मांगने पर चाकू से हमला:युवक के गर्दन पर किए वार, खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरा

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मजदूरी के पैसे मांगने पर एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में उसकी गर्दन गंभीर रूप से कट गई। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार देर शाम की है। तारापुरी निवासी बिलाल अपने एक साथी के साथ श्यामनगर क्षेत्र में काम कर रहा था। तभी क्षेत्र का ही रहने वाला सुएब उर्फ भटूरा वहां आया। मजदूरी के पैसों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी सुएब ने अपनी जेब से चाकू निकाला और बिलाल पर हमला कर दिया। चाकू का वार सीधे उसकी गर्दन पर लगा, जिससे बिलाल खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल बिलाल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में घायल बिलाल के परिजनों ने थाना लिसाड़ी गेट में आरोपी सुएब उर्फ भटूरा के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में महिला से ठगी:युवक झाड़-फूंक के बहाने सोने के जेवर लेकर फरार
    Next Article
    'महिलाओं की भागीदारी हमारे लोकतंत्र को मज़बूत करेगी', नारी शक्ति वंदन अभियान में बोले पीएम मोदी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment