Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में महिला पर घर में घुसकर हमला:छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी; एसपी सिटी बोले- होगी कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में एक महिला पर उसके घर में घुसकर हमला करने, छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री और एसएसपी को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। यह घटना दो दिन पहले दोपहर के समय हुई, जब महिला घर में अकेली थी। पीड़िता के अनुसार, घर के सामने रहने वाले कुछ युवक जबरन उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की, कपड़े फाड़ने की कोशिश की और मारपीट की। विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर वार किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली और उसका मोबाइल फोन भी लूट लिया। महिला ने बताया कि उसके घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं है और वह अपनी बहनों के साथ रहती है। इसी का फायदा उठाकर आरोपी उसे और उसकी बहनों को लगातार परेशान करते हैं। पीड़िता ने एसएसपी को बताया कि आरोपी अवैध रूप से पशुओं को काटते हैं और उनके अवशेष गली में फेंक देते हैं। विरोध करने पर वे गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके गले में रस्सी डालकर फांसी देने की भी कोशिश की थी। इस घटना में उसे कई चोटें आई हैं और वह अब भय के माहौल में जी रही है। पीड़िता ने पुलिस को आरोपियों की एक सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसलें ने इस प्रकरण का संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। एसपी सिटी ने आश्वासन दिया कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटा रही है और पीड़िता को सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस की जांची सुरक्षा व्यवस्था:सीसीटीवी के साथ कंट्रोल रूम की व्यवस्था भी देखीं, संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
    Next Article
    महोली सीट पर विधायक शशांक त्रिवेदी को जनता ने नकारा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, बसपा से संतोष गौतम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment