Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में महिला पुलिस ने 4 मनचले पकड़े:सादे कपड़ों में डिकॉय ऑपरेशन चलाया, छेड़छाड़ करते हुए गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में रविवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने सादे कपड़ों में डिकॉय ऑपरेशन चलाया। इस दौरान छेड़छाड़ करते हुए चार मनचलों को गिरफ्तार किया गया, जिससे शहर में हड़कंप मच गया। यह अभियान एसएसपी अविनाश पांडेय के निर्देश पर परतापुर और ब्रह्मपुरी थाना पुलिस की मिशन शक्ति टीमों ने संयुक्त रूप से चलाया। ऑपरेशन के दौरान महिला पुलिसकर्मी और टीम के सदस्य भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा सार्वजनिक स्थानों पर सादे कपड़ों में तैनात रहे, जहां उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। डिकॉय ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने उन व्यक्तियों को चिह्नित किया जो महिलाओं और किशोरियों पर अशोभनीय टिप्पणी कर रहे थे, छींटाकशी कर रहे थे या अभद्र व्यवहार में लिप्त थे। टीम ने सुनियोजित तरीके से कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को मौके से ही धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ऋषभ पुत्र मनोज कुमार (निवासी सेक्टर-42 शताब्दीनगर), राहुल पुत्र अनिल (निवासी सेक्टर-5 रेल बिहार), मुकुल पुत्र राजेश (निवासी अच्छरौंडा मोड़) और कुणाल पुत्र नरेश (निवासी इन्द्रापुरम कॉलोनी) के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा मेरठ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ या किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या महिला हेल्पलाइन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। मेरठ पुलिस की यह कार्रवाई महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटों ने ही रची पिता की हत्या की साजिश:कौशांबी में कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, पत्नी और दो बेटे गिरफ्तार
    Next Article
    आजमगढ़ में 25000 का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार:गोवध जैसे संगठित अपराध में था शामिल, तलाश में जुटी हुई थी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment