Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटों ने ही रची पिता की हत्या की साजिश:कौशांबी में कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, पत्नी और दो बेटे गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में एक पिता की हत्या उसी के परिवार ने मिलकर कर दी। कारण बना जमीन का विवाद और शादी में आ रही अड़चन। पुलिस ने महज दो दिन में इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर पत्नी और दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दो दिन पहले की है, जब गांव के बाहर एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला। शरीर पर कुल्हाड़ी से किए गए कई वार साफ नजर आ रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि हत्या के बाद शव को करीब 50 मीटर तक खेतों में घसीटकर छिपाने की कोशिश की गई थी। शुरुआत में मामला रहस्यमय लगा, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, कहानी घर के भीतर तक पहुंच गई। घटना महेवाघाट थाना क्षेत्र की है। अब विस्तार से जानें पूरा मामला… अजरौली गांव निवासी नथन सरोज (55) का खून से लथपथ शव पड़ा मिला था। पुलिस के अनुसार उनकी दो पत्नियां थी। संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं रविवार को पहली पत्नी के दोनों बेटों ने हत्या की साजिश रची। रात करीब 8 बजे कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर पिता को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने जब मृतक के परिवार से पूछताछ शुरू की, तो उनके बयानों में विरोधाभास सामने आया। शक गहराया तो सख्ती से पूछताछ की गई। आखिरकार, मृतक की पत्नी कलकुटिया और बेटे लवलेश व झुरई टूट गए। उन्होंने कबूल किया कि पिता की हत्या उन्होंने ही मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपी लवलेश ने जो कहानी बताई, वह बेहद चौंकाने वाली थी। उसने बताया कि उसके पिता ने अपनी दूसरी पत्नी के नाम जमीन कर दी थी, जबकि उसे कुछ नहीं मिला। इसी कारण उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। लगातार अपमान और नाराजगी ने उसके भीतर गुस्सा भर दिया। इसी गुस्से में उसने मां और भाई के साथ मिलकर को मार डाला। एसपी बोले- कानून करेगा सख्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह हत्या पूरी तरह से सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी। मृतक ने दो शादियां की थीं और दूसरी पत्नी के नाम जमीन करने से परिवार में तनाव था।पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी ने कहा कि इस तरह के मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में सन्नाटा, लोग बोले- ऐसा कभी नहीं देखा घटना के बाद अजरौली गांव में सन्नाटा पसरा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि जमीन के लिए बेटे अपने पिता की जान ले सकते हैं। यह घटना सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि टूटते रिश्तों और लालच की एक खौफनाक तस्वीर बनकर सामने आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल घोषित:जूनियर वर्ग में वंशिका ने 93.5% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान किया हासिल
    Next Article
    मेरठ में महिला पुलिस ने 4 मनचले पकड़े:सादे कपड़ों में डिकॉय ऑपरेशन चलाया, छेड़छाड़ करते हुए गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment